facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

नॉर्थ कोरिया ने रूस को युद्ध के 7,000 कंटेनर की सप्लाई की: साउथ कोरिया

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने उत्तर कोरिया पर हाल के महीनों में रूस को गोला-बारूद, मिसाइलों और अन्य सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है।

Last Updated- March 18, 2024 | 7:53 PM IST
North Korea stressed on strengthening strategic and tactical cooperation with Russia, नॉर्थ कोरिया ने रूस के साथ रणनीतिक और सामरिक सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर कोरिया ने पिछले साल से रूस को युद्ध सामग्री और अन्य सैन्य उपकरणों से भरे लगभग 7,000 कंटेनर भेजे हैं ताकि वह यूक्रेन में जारी युद्ध में बढ़त बना सके।

रक्षा मंत्री शिन वोन-सिक द्वारा यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अपना आकलन साझा करने से कुछ घंटे पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने कहा कि उत्तर कोरिया ने उनके पूर्वी जलक्षेत्र में कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने उत्तर कोरिया पर हाल के महीनों में रूस को गोला-बारूद, मिसाइलों और अन्य सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है।

इनका कहना है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बढ़त हासिल करने के उद्देश्य से उत्तर कोरिया रूस को यह आपूर्ति कर रहा है। शिन ने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना का मानना है कि उत्तर कोरिया ने शुरुआत में पोतों के जरिये गोला-बारूद की आपूर्ति की लेकिन अब वह रूस को हथियार भेजने के लिए अपने रेल नेटवर्क का उपयोग कर रहा है।

First Published - March 18, 2024 | 7:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट