facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

भारत अब नहीं खरीदेगा रूसी तेल? ट्रंप के बयान पर केंद्र ने खींची लकीर

Advertisement

ट्रंप का दावा है कि पीएम मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा, जिसे उन्होंने यूक्रेन युद्ध में रूस को अलग-थलग करने की बड़ी पहल बताया।

Last Updated- October 18, 2025 | 9:49 AM IST
Donald Trump
US President Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का आश्वासन दिया है। व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा, “भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने खरीद कम कर दी है और लगभग रुक गए हैं। पहले वे करीब 38 प्रतिशत तेल रूस से खरीदते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, जिसे उन्होंने यूक्रेन युद्ध में रूस को अलग-थलग करने की दिशा में एक “बड़ा कदम” बताया।

भारत सरकार ने दावे को किया खारिज

भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया। मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि
“भारत एक बड़ा तेल और गैस आयातक देश है। हमारी ऊर्जा नीति का मुख्य उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। हमारी आयात रणनीति केवल घरेलू जरूरतों और ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित होती है।”

उन्होंने बताया कि भारत की प्राथमिकता स्थिर कीमतों, सुरक्षित आपूर्ति और ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने पर है।

यूक्रेन युद्ध तुरंत रोकने की अपील

जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “अब समय है कि खूनखराबा रोका जाए और समझौता किया जाए। दोनों देश यहीं रुकें, खुद को विजयी मानें और हिंसा समाप्त करें।” ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यदि वे राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध शुरू ही न होता।

Advertisement
First Published - October 18, 2025 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement