facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

इंडिया से भारत: देश का नाम बदलने पर कितने हजार करोड़ होंगे खर्च ? जानें

लिवियर के मॉडल के हिसाब से चले तो भारत को 14,034 करोड़ रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है, जो कि केंद्र द्वारा अपने खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम पर हर महीने खर्च किये जाने वाले खर्च से

Last Updated- September 07, 2023 | 10:51 AM IST
indian flag

India Name Change: देश में अटकलें लगाई जा रही हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस महीने के अंत में एक विशेष संसद सत्र में इंडिया का नाम बदलकर ‘भारत’ कर सकती है। हालांकि, किसी देश का नाम बदलना कितना महंगा पड़ सकता है ऐसा कुछ मॉडल है जो इसका सुझाव देते हैं।

साउथ अफ्रीका के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी वकील और ब्लॉगर डेरेन ओलिवियर के मॉडल का उपयोग करते हुए समाचार आउटलेट आउटलुक ने नाम बदलने को लेकर यह भारत के लिए यह आंकड़ा 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान लगाया है। हालांकि, बिजनेस स्टैण्डर्ड ने इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

ओलिवियर ने इस मॉडल का इस्तेमाल साल 2018 में किया था। तब स्विट्ज़रलैंड ने अपना नाम बदलकर इस्वातिनी कर लिया था। ओलिवियर का मॉडल किसी देश का नाम बदलने की तुलना बड़े निगमों में रीब्रांडिंग के आधार पर है।

ओलिवियर के मॉडल की माने तो, एक बड़ी कंपनी का मार्केटिंग पर एवरेज खर्च उसके कुल रेवेन्यू का लगभग 6 प्रतिशत होता है। वहीं, रीब्रांडिंग पर कुल खर्च 10 प्रतिशत तक हो सकता है।

Also Read: G-20 Summit: डिनर में शामिल होंगे अंबानी-अदाणी

नाम बदलने के लिए भारत को खर्चने पड़ सकते है 14,034 करोड़ रुपये

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कुल राजस्व प्राप्तियां (revenue receipts) 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 23.84 लाख करोड़ रुपये थीं। इस प्रकार, ओलिवियर के मॉडल के हिसाब से चले तो भारत को 14,034 करोड़ रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है, जो कि केंद्र द्वारा अपने खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम पर हर महीने खर्च किये जाने वाले खर्च से अधिक है।

कुछ भारतीय नेताओं ने भी राष्ट्र के नाम के ‘ब्रांड मूल्य’ के महत्व को पहचाना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारत को ‘भारत’ कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है, जो कि देश के दो आधिकारिक नामों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि सरकार इतनी मूर्ख नहीं होगी कि “इंडिया” को पूरी तरह से ख़त्म कर दे, जिसकी ब्रांड वैल्यू सदियों से बेशुमार है।”

Also Read: India vs Bharat Row: क्या पौराणिक कथाओं से लिया गया था देश का नाम? जानें क्या है इंडिया और भारत नाम का इतिहास

उन्होंने कहा, “इतिहास को फिर से जीवंत करने वाले नाम, दुनिया भर में पहचाने जाने वाले नाम पर अपना दावा छोड़ने के बजाय हमें दोनों शब्दों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।”

गुलामी का बोझ, श्रीलंका और थाईलैंड भी बदल चुके है अपना नाम

अपनी औपनिवेशिक विरासतों (colonial legacies) से कुछ बोझ कम करने के लिए कई देशों द्वारा अपना नाम बदलने के बाद भारत का स्थान अगला है। उदाहरण के लिए, श्रीलंका ने 2011 में अपना नाम सीलोन से बदल लिया और थाईलैंड ने अपना नाम सियाम से बदल लिया था।

बता दें कि मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब राष्ट्रपति भवन ने कथित तौर पर 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य ‘इंडिया के राष्ट्रपति’ के बजाय ‘भारत के राष्ट्रपति’ के नाम पर निमंत्रण भेजा। कुछ रिपोर्टों के माने तो सरकार 18 सितंबर को बुलाये गए संसद के विशेष सत्र में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर सकती है।

Also Read: G20 Summit: क्रिप्टो, एमडीबी सुधार पर बनी बात!

First Published - September 7, 2023 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट