facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

सीमेंट ढुलाई बढ़ाने के लिए रेलवे की नई टर्मिनल नीति लागू, पांच साल में हिस्सेदारी 50% तक लाने का लक्ष्य

Advertisement

नई नीति का उद्देश्य सीमेंट की परिवहन लागत को कम करना, ट्रकों की तुलना में कम कार्बन फुटप्रिंट बनाना और सड़क पर भीड़भाड़ को कम करना है

Last Updated- November 18, 2025 | 10:49 PM IST
Indian Railway
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रेलवे ने सीमेंट के लिए माल भाड़ा दरों को सुव्यवस्थित करने और रेलवे की भूमि पर समर्पित सुविधाएं स्थापित करने के लिए नई थोक टर्मिनल नीति शुरू करने की आज घोषणा की। उम्मीद है कि इन उपायों से सीमेंट माल ढुलाई की मात्रा तीन गुना हो जाएगी।

नई नीति का उद्देश्य सीमेंट की परिवहन लागत को कम करना, ट्रकों की तुलना में कम कार्बन फुटप्रिंट बनाना और सड़क पर भीड़भाड़ को कम करना है। दरअसल इस जिंस की ज्यादातर आवाजाही सड़क मार्ग के जरिये होती है। रेलवे से सीमेंट की ढुलाई होने की स्थिति में एक ही खेप में बड़ी मात्रा में सीमेंट की आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे पैकेजिंग की जरूरतें कम होंगी और इसकी आवाजाही में कम नुकसान होगा।

भारत ने पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) में 45 करोड़ टन सीमेंट का उत्पादन किया थी। यह आंकड़ा 2030 में बढ़कर 600 टन होने की उम्मीद है। अभी देश के सीमेंट परिवहन में रेलवे की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में रेलवे की हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत तक लाना है, लेकिन उन्होंने इससे होने वाले अतिरिक्त राजस्व पर कोई टिप्पणी नहीं की।

मंत्री ने यह भी कहा कि पहले की स्लैब दर प्रणाली भी सीमेंट संयंत्रों के स्थान को प्रभावित कर रही थी। रेलवे ने अब दरों को 90 पैसे प्रति ग्रॉस टन किलोमीटर पर सुव्यवस्थित किया है। रेलवे को हालिया 17 प्रतिशत परिवहन हिस्सेदारी के साथ चालू वित्त वर्ष में 12,800 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। इस हिस्सेदारी व परिणामी मात्रा में तीन गुना वृद्धि से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त राजस्व का अवसर मिलेगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल को आमतौर पर बुलेट ट्रेन के रूप में जाना जाता है। अब इस गलियारे को 2027 में सूरत और वापी के बीच 100 किमी खोला जाएगा।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement