facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

बजट 2026-27 से पहले कंपनियों की बड़ी मांग: डिमर्जर प्रक्रिया को कर-मुक्त बनाया जाए

Advertisement

उद्योग प्रतिनिधियों का मानना है कि इन मुद्दों पर स्पष्टता बनने से कारोबार करने में आसानी होगी, इससे कंपनियों के वैध पुनर्गठन को बढ़ावा मिलेगा और कर विवाद भी कम होंगे

Last Updated- November 18, 2025 | 10:33 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले, देश को औद्योगिक घरानों ने सरकार से आग्रह किया है कि नए आयकर अधिनियम के तहत कंपनी के कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया (डिमर्जर) को कर मुक्त बनाया जाए, विशेष तौर पर उन मामलों में जिनमें सहयोगी कंपनियों में 25 प्रतिशत या उससे अधिक शेयरधारिता वाले निवेशों का हस्तांतरण शामिल है। एक सूत्र के अनुसार, इससे संभवतः कुछ कंपनियों को 2026 में सार्वजनिक सूचीबद्धता की योजना बनाने में मदद मिल सकती है।

उद्योग प्रतिनिधियों का मानना है कि इन मुद्दों पर स्पष्टता बनने से कारोबार करने में आसानी होगी, इससे कंपनियों के वैध पुनर्गठन को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में कर विवाद भी कम होंगे। उन्होंने सरकार को बताया है कि भारतीय व्यापारिक समूहों ने ऐतिहासिक रूप से बड़ी नए संयंत्र लगाने वाली परियोजनाओं की फंडिंग करने के लिए अपनी सूचीबद्ध परिचालन कंपनियों पर भरोसा किया है। नियामकों के मुताबिक कई क्षेत्रों में कुछ कारोबारों को मुख्य परिचालन इकाई के अंतर्गत चलाने के बजाय अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से चलाने की आवश्यकता होती है। इस चर्चा से वाकिफ एक व्यक्ति ने कहा, ‘इन उपक्रमों को निवेश के रूप में रखा जाता है और कारोबार को अलग करने के नियमों में इन्हें भी निवेश की तरह ही माना जाना चाहिए।’

मौजूदा कानून के तहत, कंपनी के विभाजन में ‘व्यावसायिक उपक्रम’ का हस्तांतरण शामिल होना चाहिए। हालांकि, कंपनी के विभाजन में केवल रणनीतिक निवेश शामिल होते हैं मसलन सहयोगी कंपनियों में इक्विटी हिस्सेदारी और इसमें स्वीकार नहीं किए जाने का जोखिम भी होता है क्योंकि केवल निवेश को अक्सर प्रावधान के उद्देश्य से ‘उपक्रम’ नहीं माना जाता है। उद्योग का तर्क है कि भारत में कंपनियों को मजबूत करने और इक्विटी लेखांकन मानकों के बावजूद, कानून स्पष्ट रूप से ऐसे निवेश विभागों को ‘उपक्रम’ के रूप में मान्यता नहीं देता है, जिसका नतीजा मुकदमेबाजी और अनिश्चितता की स्थिति बननी होती है।

औद्योगिक घरानों ने आयकर अधिनियम में संशोधन की भी मांग की है ताकि सहायक या सहयोगी कंपनी में व्यावसायिक नुकसान को बढ़ने से बचाया जा सके, खासतौर पर जहां अदालत द्वारा मंजूर किए गए कंपनी के विभाजन के कारण शेयरधारिता 49 प्रतिशत से अधिक बदल जाती है।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement