facebookmetapixel
Advertisement
आसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामाल

विकसित देशों से जलवायु प्रतिबद्धता निभाने की अपील, भूपेंद्र यादव ने COP30 में रखी अपनी मांग

Advertisement

उन्होंने ब्राजील में यूएनएफसीसीसी के कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज की 30वीं बैठक (कोप 30) के उच्च स्तरीय सेंगमेंट में नैशनल स्टेटमेंट दिया

Last Updated- November 18, 2025 | 10:43 PM IST
Bhupendra Yadav
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव | फाइल फोटो

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने  विकसित देशों से अधिक जलवायु महत्त्वाकांक्षा दिखाने व वित्तीय प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने का आज आग्रह किया। उन्होंने ब्राजील में यूएनएफसीसीसी के कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज की 30वीं बैठक (कोप 30) के उच्च स्तरीय सेंगमेंट में नैशनल स्टेटमेंट दिया।

यादव ने कहा, ‘विकसित देश वर्तमान लक्ष्य की तिथियों की तुलना में बहुत पहले नेट जीरो के लक्ष्य को  अनिवार्य रूप हासिल करें। इसके अलावा उन्हें रियायती जलवायु फाइनैंस प्रदान करना चाहिए और यह अरबों में नहीं, लाख करोड़ के स्तर पर हो।’

उन्होंने किफायती, सुलभ जलवायु टेक्नॉलजी की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु तकनीक अनिवार्य रूप से प्रतिबंधात्मक बौद्धिक संपदा बाधाओं से मुक्त हो।

भारत ने दिखाया है कि विकास और पर्यावरणीय प्रबंधन एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। इस तथ्य को भी बताया कि भारत का उत्सर्जन वर्ष 2005 की तुलना में 36% से अधिक कम हो गया है।

अब हमारी कुल विद्युत शक्ति स्थापित क्षमता के आधे से अधिक गैर-जीवाश्म स्रोत से तैयार होने वाली ऊर्जा है। यह एनडीसी लक्ष्य 2030 के लिए था और इसे पांच वर्ष पहले ही हासिल कर लिया गया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि भारत 2035 तक अपने संशोधित एनडीसी और समय पर पहली द्विवार्षिक पारदर्शिता रिपोर्ट भी घोषित करेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहलों के माध्यम से  वैश्विक नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।’

यादव ने 2070 तक नेट जीरो के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए भारत के परमाणु मिशन और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन द्वारा बनाए गए ‘मोमेंटम’ पर भी जोर दिया। यादव ने कोप 30 से इतर एक औद्योगिक लीडर्स की राउंडटेबल को भी संबोधित किया।

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement