facebookmetapixel
NRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?भारत की वित्तीय ताकत बढ़ी! RBI के आंकड़ों ने दिखाई बड़ी तस्वीरभारत की ग्रोथ स्टोरी को रफ्तार दे रहे 40 वर्ष से कम उम्र के उद्यमी, 31 लाख करोड़ रुपये के उद्यमों की कमाननवंबर में क्यों सूख गया विदेश भेजा जाने वाला पैसा? RBI डेटा ने खोली परतप्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमीRBI ने नवंबर में क्यों घटाई डॉलर बिकवाली? जानिए रुपये पर क्या पड़ा असरअदाणी समूह 66 अरब डॉलर का निवेश करेगा, इंफ्रास्ट्रक्चर में नए दौर की शुरुआतअरावली में खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच के लिए बनेगी विशेषज्ञ समितिएआई के विकास में अमेरिका चीन के समान समूह में भारत: अश्विनी वैष्णवविकसित देशों का भारी कर्ज भारत के लिए बन सकता है खतरा: अश्विनी वैष्णव

China: चीन का निर्यात जून में 8.6 प्रतिशत बढ़ा, आयात में गिरावट

चीन के जून माह में मजबूत निर्यात से उसका व्यापार अधिशेष बढ़कर 99 अरब डॉलर हो गया, जो मई में 82.6 अरब डॉलर था।

Last Updated- July 12, 2024 | 1:27 PM IST
China
Representative Image

चीन का निर्यात जून में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 307.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह अनुमानित 7.4 से आठ प्रतिशत से अधिक है। चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आयात में जून में गिरावट दर्ज की गई। यह सालाना आधार पर 2.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 208.8 अरब डॉलर रहा।

चीन के जून माह में मजबूत निर्यात से उसका व्यापार अधिशेष बढ़कर 99 अरब डॉलर हो गया, जो मई में 82.6 अरब डॉलर था। अमेरिका और यूरोप के साथ व्यापार तनाव के बीच निर्यात में यह वृद्धि दर्ज की गई। अमेरिका और यूरोप ने चीन में निर्मित इलेक्ट्रिक कारों पर शुल्क बढ़ा दिया है।

कैपिटल इकोनॉमिक्स के जिचुन हुआंग ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए शुल्क अल्पावधि में समग्र निर्यात को अधिक प्रभावित नहीं करेंगे।

इसका असर केवल चीनी निर्यात के एक छोटे वर्ग पर होगा। उन्होंने कहा कि शुल्क के प्रभाव को विनिमय दर समायोजन आदि के जरिये कम किया जा सकता है।

First Published - July 12, 2024 | 1:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट