facebookmetapixel
स्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोर

जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम के उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत: Gadkari

Last Updated- March 24, 2023 | 4:33 PM IST
One and a half hour away from Delhi to Dehradun, Delhi-Dehradun Expressway will be operational by December- Gadkari

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर में हाल ही में खोजे गए लिथियम भंडार का उपयोग करता है तो वह दुनिया में वाहन विनिर्माण के क्षेत्र में पहले पायदान पर होगा।

गडकरी ने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की जरूरत है और इलेक्ट्रिक बसें ही भविष्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम हर साल 1,200 टन लिथियम आयात करते हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हमें अब जम्मू-कश्मीर में लिथियम मिला है। अगर हम इस लिथियम आयन का उपयोग कर सकते हैं, तो हम विश्व स्तर पर वाहन विनिर्माता देशों में पहले स्थान पर होंगे।’’

भारत, पिछले साल यानी 2022 में चीन और अमेरिका के बाद जापान को पीछे छोड़ तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है। गडकरी के अनुसार, ‘‘वर्तमान में देश का वाहन उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपये का है। इसके अलावा देश के कुल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में इस क्षेत्र का अधिकतम योगदान है।’’

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने रियासी जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर पैनल के विनिर्माण के लिहाज से महत्वपूर्ण खनिज लिथियम का पता लगाया। इसका अनुमानित भंडार 59 लाख टन अनुमानित है।

जम्मू-कश्मीर के खनन सचिव अमित शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह लिथियम दुर्लभ संसाधन की श्रेणी में आता है। यह पहले भारत में उपलब्ध नहीं था और हम इसके 100 प्रतिशत आयात पर निर्भर थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘…जीएसआई के जी3 (उन्नत) विश्लेषण के अनुसार, रियासी के सलाल गांव में माता वैष्णो देवी तीर्थ की तलहटी में प्रचुर मात्रा में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला लिथियम उपलब्ध है।’’

First Published - March 24, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट