facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Gyanvapi case: ज्ञानवापी परिसर में जारी रहेगा ASI सर्वे, वाराणसी जिला कोर्ट ने दिया 8 हफ्ते का और समय

अदालत ने ASI को ढांचे को किसी तरह की क्षति पहुंचाए केवल तकनीकी आधार पर सर्वे करने की अनुमति दी थी

Last Updated- September 08, 2023 | 7:22 PM IST
तहखाने में पूजा की इजाजत को चुनौती देने वाली मस्जिद कमेटी की याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई SC to hear on Apr 1 Gyanvapi committee's plea on allowing prayers in cellar

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (ASI) का सर्वे अभी दो महीने और जारी रहेगा।

शुक्रवार को वाराणसी जिला न्यायालय ने ASI को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे पूरा करने की समय सीमा को आठ हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है। एएसआई ने सर्वे के लिए दी गयी समय सीमा के दो सितंबर को पूरा हो जाने के बाद इस आशय का अनुरोध किया था।

इससे पहले अदालत ने एएसआई को दो सितंबर तक सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी सर्वे जारी रहने पर अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की ओर से आपत्ति जतायी गयी थी। कल और आज शुक्रवार को मस्जिद कमेटी ने एएसआई की टीम को सर्वे करने से रोक भी दिया था। हालांकि शुक्रवार दोपहर वाराणसी जिला जज ने सर्वे की मियाद को आठ हफ्तों के बढ़ा दिया।

एएसआई ने जिला न्यायालय में अपील करते हुए सर्वे के लिए आठ हफ्ते का समय और मांगा था। उधर दो सितंबर के बाद भी सर्वे के जारी रहने पर मस्जिद कमेटी ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को पत्र लिख कर इसे रोकने की मांग की थी। मस्जिद समिति का कहना था कि अदालत की ओर से साफ आदेश आने तक सर्वे नहीं करने दिया जाएगा।

समिति से संयुक्त सचिव एसएम यासीन का कहना था कि अदालत ने सर्वे जारी रखने का आदेश पारित नहीं किया था इसलिए इसे रुकवाया गया था। उन्होंने कहा था कि दो सितंबर के बाद ज्ञानवापी परिसर में सर्वे अवैधानिक है।

गौरतलब है कि वाराणसी जिला न्यायालय के आदेशों पर एएसआई की 29 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रही थी। सर्वे का शुक्रवार को 35 वां दिन था।

पूर्व के आदेशों के मुताबिक सर्वे का काम चार हफ्तों में पूरा कर रिपोर्ट देना था। अदालत ने एएसआई को ढांचे को किसी तरह की क्षति पहुंचाए केवल तकनीकी आधार पर सर्वे करने की अनुमति दी थी। सर्वे टीम में आईआईटी के विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं।

First Published - September 8, 2023 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट