facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

चंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनिया

Advertisement

एक साक्षात्कार में नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में शुरू की गई ‘क्वांटम वैली’ पहल देश में आईटी क्रांति की अगली लहर लाने के लिए तैयार है

Last Updated- February 08, 2026 | 10:17 PM IST
Chandrababu Naidu
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू | फाइल फोटो

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि भारत क्वांटम प्रौद्योगिकी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है, जो सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र और व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। एक साक्षात्कार में नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में शुरू की गई ‘क्वांटम वैली’ पहल देश में आईटी क्रांति की अगली लहर लाने के लिए तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे भारत सॉफ्टवेयर और सेवाओं के केंद्र के साथ-साथ हार्डवेयर और विनिर्माण के गढ़ के रूप में भी स्थापित होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रौद्योगिकी अब परिपक्व हो चुकी है। एआई और रियल-टाइम डेटा संग्रह अब एक वास्तविकता है। अगला स्तर क्वांटम कंप्यूटिंग है, क्योंकि इसमें असीमित क्षमताएं हैं। आज की तारीख में यह सबसे तेज और सभी प्रौद्योगिकी की जननी है।’

उन्होंने कहा, ‘दुनिया के केवल कुछ ही देशों ने क्वांटम प्रौद्योगिकी में बढ़त हासिल की है और भारत उनमें से एक है। भारत सरकार ने क्वांटम मिशन की घोषणा की है और अब हम इसे यहां (क्वांटम वैली) स्थापित कर रहे हैं। इसके साथ ही हमारे लोग क्वांटम कंप्यूटर बनाने और विनिर्माण क्षेत्र में उतरने के लिए तैयार हैं।’

निवेश प्रस्तावों के धरातल पर न उतरने की चुनौती को स्वीकार करते हुए नायडू ने कहा कि वह निवेश के ‘कन्वर्जन रेट’ (धरातल पर उतरने की दर) को सुधारने और गैर-गंभीर कंपनियों को बाहर करने के लिए सुरक्षा उपाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पहले मैं ‘व्यापार करने में सुगमता’ की बात करता था, अब मैं ‘व्यापार करने में गति’ पर जोर दे रहा हूं। कोई भी निवेशक ‘रिटर्न’ की उम्मीद करता है। यदि किसी परियोजना में असामान्य देरी होती है, तो वह व्यावहारिक नहीं रह जाती। मैं सभी बाधाओं को दूर करना चाहता हूं। सब्सिडी और अन्य लाभों के लिए मैं ‘एस्क्रो अकाउंट’ की व्यवस्था शुरू कर रहा हूं, ताकि निवेशकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।’

नायडू के अनुसार, अब निवेश प्रस्तावों के साथ स्पष्ट समयसीमा और व्यावहारिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होगा, जिसकी मासिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम सभी मंजूरियां 21 दिन या उससे कम समय में दे रहे हैं। कुछ परियोजनाओं के लिए तो 10 दिन में सभी कार्य पूरे किए जा रहे हैं।’ 

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 10:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement