facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

निफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेश

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च के एक विश्लेषण के अनुसार टाटा मोटर्स को शामिल किए जाने की संभावना से इसमें लगभग 1,296 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है

Last Updated- February 08, 2026 | 10:42 PM IST
NSE
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा मोटर्स सीवी व एचडीएफसी एएमसी निफ्टी नेक्स्ट 50 में हो सकते हैं शामिल

निफ्टी इंडेक्स की आगामी रीबैलेंसिंग प्रक्रिया से निफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़े बदलाव की उम्मीद है। सूचकांक में फेरबदल से  टाटा मोटर्स (कमर्शियल व्हीकल) और एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी को बड़ा फायदा होगा। दूसरी ओर, इन्फो एज और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस  बाहर होने वाली पांच कंपनियों में शामिल हो सकती हैं।

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च के एक विश्लेषण के अनुसार टाटा मोटर्स को शामिल किए जाने की संभावना से इसमें लगभग 1,296 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। 

एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी और मुथूट फाइनैंस को भी फायदे की उम्मीद है, जिनमें क्रमशः लगभग 734 करोड़ रुपये और 625 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश आएगा। हाल में सूचीबद्ध हुई टाटा कैपिटल और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट के भी सूचकांक में शामिल होने की उम्मीद है, जिससे इन शेयरों में प्रत्येक में लगभग 172 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। 

सूचकांक से निकलने की ​स्थिति में इन्फो एज (इंडिया) में सबसे ज्यादा बिकवाली की आशंका है, जो लगभग 716 करोड़ रुपये हो सकती है। इसके बाद आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस में 643 करोड़ रुपये की निकासी संभव है। हैवेल्स इंडिया और जेएसडब्ल्यू एनर्जी में क्रमशः लगभग 471 करोड़ और 344 करोड़ रुपये की निकासी हो सकता है, जबकि बजाज हाउसिंग फाइनैंस को लगभग 127 करोड़ रुपये के बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

नुवामा को निफ्टी 50 में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, लेंसकार्ट, ग्रो, मीशो और एमसीएक्स सहित नौ नए नाम शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक घोषणा फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद है और इंडेक्स में बदलाव 30 मार्च से लागू होंगे।

First Published - February 8, 2026 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट