facebookmetapixel
Advertisement
औद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्साWest Asia Crisis: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट! दूतावास ने कहा- तुरंत छोड़ें देश, हालात बेहद तनावपूर्णBrent Crude: FY27 में महंगा रह सकता है कच्चा तेल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया अनुमानPLI, PM MITRA और FTA का तिहरा फायदा! इन टेक्सटाइल शेयरों पर 42% तक अपसाइड का अनुमान3 दिन में 15% टूटा शेयर, Rajesh Exports को लेकर क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता?Aadhaar-PAN Rule: मरने के बाद Aadhaar और PAN कार्ड का क्या होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये अहम बातHAL, BEL: ₹70,000 करोड़ की पनडुब्बी डील से चमकेंगे डिफेंस शेयर? ब्रोकरेज ने चुने ये 4 पसंदीदा स्टॉक्स

Airtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिए

Advertisement

भारती एयरटेल का एजीआर बकाया 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। उसका कहना है कि उसने करीब 18,000 करोड़ रुपये पहले चुका दिए हैं

Last Updated- February 08, 2026 | 10:32 PM IST
Airtel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारती एयरटेल ने वोडाफोन आइडिया को दी गई छूट की तरह अपने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया पर रोक लगाने की मांग दूरसंचार विभाग से नहीं की है। इसके बजाय एयरटेल ने बकाया के पुनर्मूल्यांकन और पुन: गणना के संबंध में कर्जग्रस्त दूरसंचार कंपनी (वी) जैसी समानता पर जोर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दूरसंचार कंपनी ने​ विभाग को जो प्रतिवेदन दिया है, उसकी जानकारी से अवगत एक सूत्र ने कहा, ‘मोरटोरियम यानी छूट नहीं मांगी जा रही है, सिर्फ पुनर्मूल्यांकन की बात की जा रही है।’ भारती एयरटेल से पूछे गए सवालों का रविवार रात तक कोई जवाब नहीं मिला। 

कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को अभी भी विभाग से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है, जबकि उसने कई क्षेत्रों में समानता की मांग करते हुए कई अनुरोध किए हैं। इनमें गणना की गलतियां, आंकड़े संबं​धित गलतियां और चूक शामिल हैं, जिनका आकलन वी के साथ किया गया। वी के बकाया का फिर से आकलन किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछले साल दिसंबर में दूरसंचार ​विभाग ने 87,695 करोड़ रुपये पर रोक लगा दी थी। वी को अगले 10 साल में अपने कुल बकाया में से 1,144 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद दूरसंचार विभाग की एक समिति फिर से आकलन करेगी और फिर उसका वास्तविक एजीआर भुगतान शुरू होगा। 

भारती एयरटेल का एजीआर बकाया 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। उसका कहना है कि उसने करीब 18,000 करोड़ रुपये पहले चुका दिए हैं। लेकिन बकाया रा​शि लगातार बढ़ती रहेगी, क्योंकि सरकार भुगतान न करने पर मूलधन पर ब्याज, जुर्माना और जुर्माने पर ब्याज लगा 

रही है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2026 के स्तर से पूंजीगत खर्च में मामूली गिरावट, स्पेक्ट्रम की किस्त और एजीआर लाभ न मिलने पर भी, हम वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 में 1.2 लाख करोड़ रुपये का कुल फ्री कैश फ्लो (एफसीएफ) हासिल होने का अनुमान लगा रहे हैं, जो बताता है कि कंपनी बकाया भुगतान करने में सक्षम है।’

Advertisement
First Published - February 8, 2026 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement