facebookmetapixel
SBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसStock Market today: सेंसेक्स–निफ्टी की मजबूत शुरुआत, टॉप गेनर्स में SBI और Tata Steel

Nykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंग

मॉर्गन स्टैनली रिसर्च ने बताया है कि ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट ने लगातार 13 तिमाहियों में 25 फीसदी से ज्यादा जीएमवी वृद्धि दर्ज की है

Last Updated- February 08, 2026 | 10:39 PM IST
Nykaa
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स यानी नायिका के ब्यूटी और पर्सनल केयर (बीपीसी) सेगमेंट के मजबूत प्रदर्शन, मार्जिन में बढ़ोतरी और फैशन सेगमेंट का घाटा समाप्त होने की उम्मीदों से कंपनी के शेयर को लेकर मनोबल बेहतर हुआ है। कंज्यूमर टेक्नॉलजी प्लेटफॉर्म का शेयर शुक्रवार को 7.5 फीसदी चढ़ गया, जिससे पिछले एक हफ्ते से बढ़त 17 फीसदी से ज्यादा हो गई। ज्यादा ब्रोकरेज फर्मों ने तीसरी तिमाही के प्रदर्शन और आगे ज्यादा मुनाफे की उम्मीदों को देखते हुए शेयर को अपग्रेड किया है।

कंपनी ने सालाना आधार पर कुल 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। पिछली तिमाही के मुकाबले वृद्धि 22 फीसदी रही। ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू या जीएमवी में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसमें ऑर्डर में 21 फीसदी और एवरेज ऑर्डर वैल्यू में 2 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है।

मॉर्गन स्टैनली रिसर्च ने बताया है कि ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट ने लगातार 13 तिमाहियों में 25 फीसदी से ज्यादा जीएमवी वृद्धि दर्ज की है। फैशन जीएमवी में भी वित्त वर्ष 26 की 9 महीने की अवधि के लिए 25 फीसदी से ज्यादा की तुलना में 31 फीसदी की मजबूत वृद्धि हुई है। बीपीसी वर्टिकल की नेट सेल्स वैल्यू (एनएसवी) 29 फीसदी रही, जो पिछली छह तिमाहियों में सबसे ज्यादा थी।

ब्यूटी और पर्सनल केयर की एनएसवी में यह बढ़त मज़बूत ई-कॉमर्स ट्रैक्शन, स्टोर विस्तार और खुद के ब्रांड की तेजी के कारण हुई। फैशन सेगमेंट के जीएमवी में पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में ऑर्डर में 39 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण 31 फीसदी की मजबूत उछाल देखी गई। 

मॉर्गन स्टैनली रिसर्च ने शेयर को ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज की शीला राठी की अगुआई में विश्लेषकों का कहना है कि वित्त वर्ष 26 में नायिका के लिए लगातार मजबूत वृद्धि और लाभप्रदता ही मुख्य बात रही है। तीसरी तिमाही का प्रदर्शन भी इसी के मुताबिक रहा, जिसमें मार्जिन में उम्मीद से बेहतर बढ़ोतरी देखने को मिली। उन्हें उम्मीद है कि अगले तीन सालों में कंपनी ब्यूटी कैटेगरी में वृद्धि की मजबूत रफ्तार बनाए रखेगी। कंपनी ने बताया कि ई-कॉमर्स की ओर चैनल मिक्स में बदलाव और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से बेहतर मार्केटिंग नतीजों के कारण ब्यूटी ई-कॉमर्स कैटेगरी को फायदा मिल रहा है।

तीसरी तिमाही में कंपनी के लिए मार्जिन बढ़ना एक अहम सकारात्मक बात थी, जिसका कारण ज्यादा सकल मार्जिन और लागत पर लाभ था। कुल परिचालन मुनाफा मार्जिन 8 फीसदी रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 180 आधार अंक ज्यादा था। ब्यूटी बिजनेस में मार्जिन बढ़कर 10.1 फीसदी हो गया और पिछले साल के मुकाबले 135 आधार अंक ज्यादा था।

सकल मार्जिन में पिछले साल के मुकाबले 140 आधार अंक की बढ़ोतरी, ज्यादा विज्ञापन आय, बेहतर कैटेगरी और ब्रांड मिक्स, और सीजनल फायदों के कारण यह संभव हुआ। फैशन बिजनेस (घाटे वाला) में मार्जिन नेट सेल्स वैल्यू के -2 फीसदी तक बेहतर हुआ, जबकि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यह -5.4 फीसदी और वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में -3.5 फीसदी रहा था। इसमें फायदा मार्केटिंग और दूसरे खर्चों पर ज्यादा ऑपरेटिंग लाभ से हुआ।

अच्छी वृद्धि और बेहतर मार्जिन को देखते हुए ज्यादातर ब्रोकरेज ने कंपनी के अनुमानों और रेटिंग को अपग्रेड किया है। कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की गरिमा मिश्रा और ईशानी स्वैन का कहना है कि नायिका का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है, जो बीपीसी में जबरदस्त वृद्धि और फैशन में बढ़ोतरी के कारण कायापलट से प्रेरित है। उन्होंने निकट भविष्य के कमाई अनुमानों को अपग्रेड किया है और उन्होंने फैशन बिजनेस में ज्यादा परिचालन मुनाफे को शामिल किया है। उन्होंने मध्यम अवधि के अनुमानों को भी बढ़ा दिया है।

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च ने स्टॉक की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी के कारण तटस्थ रेटिंग दी है। उसका मानना ​​है कि निकट भविष्य में जोखिम-प्रतिफल संतुलित दिख रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2027 में 3.4 फीसदी और वित्त वर्ष 28 में 4.4 फीसदी का शुद्ध मुनाफा मार्जिन दर्ज करेगी। ब्रोकरेज के अभिषेक पाठक की अगुआई में विश्लेषकों को उम्मीद है कि ब्यूटी बिजनेस में लगातार वृद्धि और बेहतर यूनिट इकनॉमिक्स देखने को मिलेगी, जिसे खुद के ब्रांडों और विज्ञापन के मुद्रीकरण से सहारा मिलेगा। फैशन बिजनेस में भी रिकवरी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं और घाटा समाप्त होने की संभावना नजर आ रही है।

इलारा सिक्योरिटीज का भी मानना ​​है कि स्टॉक प्रीमियम वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है और आगे की तेज़ी 25 फीसदी से ज्यादा की मुख्य बीपीसी जीएमवी वृद्धि और मार्जिन बढ़ने पर निर्भर करती है। ब्रोकरेज के करण तौरानी और हर्षद गाडेकर का मानना ​​है कि फैशन जीएमवी में तेजी बनी रही, नुकसान कम हुआ और यह सेगमेंट वित्त वर्ष 26 तक घाटा समाप्त करने की राह पर है। एकीकृत आधार पर उन्होंने वित्त वर्ष 26-28 में 200 आधार अंक मार्जिन बढ़ने का अनुमान लगाया है।

First Published - February 8, 2026 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट