facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख

कालीन कारोबारी इश्तियाक खान कहते हैं कि टैरिफ में कमी के बाद तुंरत कारोबार तेजी से बढ़ेगा लिहाजा बुनकरों की मांग बढ़ेगी और मजदूरी भी

Last Updated- February 03, 2026 | 8:45 PM IST
Carpet

India-US trade deal: अमेरिकी टैरिफ में कमी के एलान ने उत्तर प्रदेश के कालीन और चमड़ा उद्योगों को संजीवनी दे दी है। बीते कई महीनों से जहां प्रदेश के कानपुर और आगरा से होने वाला चमड़ा निर्यात खासा घट चुका था वहीं भदोही के कई कालीन कारखानों में तो उत्पादन ही ठप हो गया था। अब भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद कालीन व चमड़ा निर्यातकों के बीच खुशी की लहर है।

कालीन उद्योग को लगा था बड़ा झटका

दरअसल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो जाने के बाद सबसे तगड़ा झटका उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग को लगा था। देश की कालीन बेल्ट कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के भदोही-मिर्जापुर में हाथ से तैयार होने वाली कालीनों को सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजारों को जाता था। लगभग एक साल से निर्यात के आर्डर 80 फीसदी तक घट जाने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर चुका था। कारोबारियों ने कारखानों में ताला लगा दिया और कीलन बुनकरों का पलायन होने लगा था। टैरिफ विवाद सुलझ जाने के बाद अब कारोबारियों से लेकर बुनकरों में फिर से आस जगी है।

Also Read: India-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

टैरिफ का घटना संजीवनी से कम नहीं

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह का कहना है कि निर्यातकों के लिए टैरिफ का घटना संजीवनी से कम नहीं है। रोजगार फिर बढ़ेगा और कम से कम 10 लाख लोगों का पलायन रूकेगा। कारोबारियों को आर्डर मिलने शुरू होंगे और जल्द ही धंधा पटरी पर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि भदोही-मिर्जापुर के हाथ की बुनाई वाले कालीनों की मांग अमेरिका-यूरोप में सबसे ज्यादा है। जहां यूरोप का बाजार कमजोर हो चला वहीं अमेरिका से टैरिफ विवाद के चलते निर्यात एकदम से रुक सा गया था।

अमेरिकी आयातक अब 50 फीसदी के टैरिफ की भरपाई कालीन कारोबारियों से कर रहे थे जो संभव नहीं थी। उनका कहना है कि अमेरिका बाजार में काम करना टेढ़ा है वहीं माल भेजने के बाद उसकी बिक्री के उपरांत ही भुगतान मिलता है जिसमें कभी-कभी साल-दो साल भी लग सकता है। इसके उलट निर्यातक को टैरिफ का भुगतान को तुंरत करना पड़ता जो संभव नही।

बुनकरों की मांग बढ़ेगी और मजदूरी भी

कालीन कारोबारी इश्तियाक खान कहते हैं कि टैरिफ में कमी के बाद तुंरत कारोबार तेजी से बढ़ेगा लिहाजा बुनकरों की मांग बढ़ेगी और मजदूरी भी। इस एलान ने कालीन उद्योग में रोजगार के नए रास्ते भी खोल दिए हैं। उनका कहना है कि भदोही-मिर्जापुर में बनने वाली कालीनों के 60 फीसदी अमेरिका को जाता था। इतने दिनों से आर्डर बंद थे लिहाजा टैरिफ कम होने के बाद तेजी से मांग आएगी।

Also Read: Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?

चमड़ा उद्योग को लगेंगे पंख

अमेरिका टैरिफ में कमी के बाद कानपुर के चमड़ा कारोबारी भी खुश हैं। उनका कहना है कि इस विवाद से पहले कानपुर से अपहोल्स्ट्री, सैडलरी, जैकेट व बटुओं के कुल उत्पादन का 50 फीसदी के लगभग अमेरिका बाजारों में जाता था। ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ लगा देने के बाद न केवल आर्डर घटकर आधे से भी कम हुए बल्कि करीब 100 करोड़ रूपयों के आर्डर होल्ड पर कर दिए गए।

निर्यातक असलम खान मामे का कहना है कि कानपुर-आगरा के कारोबारी जिन आइटम को अमेरिका भेजते थे उनका वाल्यूम भले ज्यादा रहता था पर कीमत कालीन जितनी नहीं लिहाजा उनके लिए टैरिफ का बोझ सहन करना असंभव था। उनका कहना है कि तमाम कारोबारियों ने अफ्रीका, यूरोप से लेकर अन्य देशों में संपर्क साधना और माल भेजना शुरू कर दिया था पर अमेरिकी बाजार की भरपाई किसी तरह नहीं हो रही थी। अब के हालात में न केवल चमड़ा उद्योग को पंख लगेंगे बल्कि रोजगार भी बढ़ेगा।

First Published - February 3, 2026 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट