facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

UP को ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का लक्ष्य, 762 नगरों का कायाकल्प करने की योजना

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौजूद 10 स्मार्ट सिटी सहित सभी नगर निगमों को सेफ और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

Last Updated- October 05, 2023 | 4:53 PM IST
The state is becoming the growth engine of the country's development, investment is increasing in UP देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए योगी सरकार ने शहरों के विकास को अहम माना है। अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 762 नगर निकायों का कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौजूद 10 स्मार्ट सिटी सहित सभी नगर निगमों को सेफ और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा के मुताबिक नगरों का विकास सस्टेनेबल ग्रोथ के तीन स्तंभों पर आधारित है, जिससे की विकास की पूरी प्रक्रिया को स्थाई रूप प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाने के लिए सरकार का फोकस ना केवल आर्थिक मोर्चे पर है बल्कि समाज और पर्यावरण भी प्राथमिकता में है। सरकार प्रदेश के विकास के हर मिशन को जन आंदोलन का रूप देना चाहती है। इसी नजरिए के साथ प्रदेश के सभी 762 नगरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर ही डेवलप करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्य सचिव ने बताया कि शहरों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ टेक्नोलॉजी पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रदेश के सभी स्मार्ट सिटी और नगर निगमों को आज इंटिग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जा चुका है। आज इनके जरिए एक ही छत के नीचे से पूरे शहर को मैनेज किया जा सकता है। उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश में नदियों का जाल है, ज्यादातर हिमालयी नदियों में साल भर पानी रहता है। बावजूद इसके कई नदियां मृतप्राय हो गई थीं। योगी सरकार में यूपी में 50 से अधिक नदियों को पुनर्जीवित किया जा चुका है। इसी प्रकार से तमाम पोखरे तालाब लगभग मर चुके थे। आज उन्हें अमृत सरोवर का रूप दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सुधार के बावजूद गंगा के मैदानी इलाकों में जारी प्रदूषण से जंग

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक कार्बन फुटप्रिंट को जीरो करने का संकल्प लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार भी प्रदेश में लाइफस्टाइल को एनवायरमेंट फ्रेंडली बनाने में लगी है। मुख्य सचिव के मुताबिक सरकार का विशेष जोर जनता के व्यवहार परिवर्तन पर है। सरकार संसाधनों के रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल के जरिए एनवायरमेंट सस्टेनेबिलिटी के फॉर्म्युले पर काम कर रही है।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में इनोवेशन करने की चाहत बहुत तेजी से बढ़ रही है। नये स्टार्टअप तेजी से सामने आ रहे हैं। हॉर्टिकल्चर, कल कारखाना, पावर सेक्टर, रोड सेक्टर, रियल एस्टेट जैसे टेक्नोलॉजी से जुड़ सेक्टर के अलावा हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नवाचार हो रहे हैं।

First Published - October 5, 2023 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट