facebookmetapixel
Advertisement
FIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौका

Tejas fighter jet crash in Dubai: दुबई एयरशो में तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पायलट की मौत

Advertisement

Tejas fighter jet crash in Dubai: दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार दिखा। एयरशो के लिए उमड़ी भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे

Last Updated- November 21, 2025 | 5:22 PM IST
Tejas fighter jet crashes at Dubai Air Show
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Tejas fighter jet crash in Dubai: भारतीय वायुसेना (IAF) का तेजस लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान क्रैश हो गया और इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी वायुसेना ने दी। IAF ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।

कैसे क्रैश हुआ तेजस लड़ाकू विमान

विभिन्न टीवी चैनलों पर टेलीकास्ट हो रहे विजुअल्स में दिखा कि विमान अचानक ऊंचाई खोते हुए नीचे गिरा और जमीन से टकराते ही आग के गोले में बदल गया। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार दिखा। एयरशो के लिए उमड़ी भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:10 बजे (स्थानीय समय) तब हुआ जब विमान दर्शकों के सामने डेमो फ्लाइट कर रहा था।

Also Read: IndiGo करेगी ₹7,270 करोड़ का निवेश, अपनी सब्सिडियरी कंपनी से करेगी विमानों का अधिग्रहण

जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित

IAF ने एक्स पर पोस्ट किए अपने आधिकारिक बयान में कहा, “दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान IAF का एक तेजस विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। IAF इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करता है और इस कठिन समय में शोकग्रस्त परिवार के साथ खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।”

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement