facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

IndiGo करेगी ₹7,270 करोड़ का निवेश, अपनी सब्सिडियरी कंपनी से करेगी विमानों का अधिग्रहण

Advertisement

विमान बेड़े पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘प्लेनपॉटरडॉटनेट’ के अनुसार 21 नवंबर तक इंडिगो के बेड़े में 411 विमान हैं। इनमे से 365 उड़ान भर रहे हैं और शेष 46 जमीन पर खड़े हैं

Last Updated- November 21, 2025 | 3:54 PM IST
IndiGo

घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने विमान अधिग्रहण के लिए अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इंटरग्लोब एविएशन फाइनेंशियल सर्विसेज आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड में 82 करोड़ डॉलर (करीब 7,270 करोड़ रुपये) के निवेश को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है।

IndiGo कैसे करेगी निवेश?

कंपनी ने बताया कि यह निवेश इक्विटी शेयर और 0.01% नॉन-कम्युलेटिव, ऑप्शनल कन्वर्टिबल, रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर्स (OCRPS) के मिक्स के जरिए किया जाएगा। यह निवेश एक या एक से ज्यादा किस्तों में किया जाएगा।

Also Read: Groww Q2 Results: दमदार तिमाही से शेयर 7% उछला, मुनाफा 25% बढ़ा; मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ के पार

IndiGo करेगी विमानों का अधिग्रहण

इंडिगो ने कहा कि सब्सिडियरी कंपनी द्वारा जुटाई गई धनराशि का उपयोग मुख्य रूप से एविएशन एसेट्स के अधिग्रहण में किया जाएगा जिससे विमानों का स्वामित्व प्राप्त हो सकेगा। विमान बेड़े पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘प्लेनपॉटरडॉटनेट’ के अनुसार 21 नवंबर तक इंडिगो के बेड़े में 411 विमान हैं। इनमे से 365 उड़ान भर रहे हैं और शेष 46 जमीन पर खड़े हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement