facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, एशियाई बाजारों में रिकवरी; आज शेयर बाजार में दिख सकती है दमदार शुरुआतStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्ट

Gold and Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, MCX पर दोनों के भाव फिसले

Advertisement

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,22,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,52,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 21, 2025 | 10:40 AM IST
Gold and Silver Price

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,22,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,52,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 354 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,373 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,22,727 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 285 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,442 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,22,447 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,251 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 401 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,750 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,151 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,897 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,254 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,50,848 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में दोनों के भाव गिर गए। Comex पर सोना 4,074.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,060 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,050.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 50.39 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 49.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,22,373 1,22,727 1,22,442
चांदी 1,53,750 1,54,151 1,52,254
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,074.90 4,060 4,050.30
चांदी 50.39 50.30 49.42

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement