facebookmetapixel
Advertisement
PM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लान

PM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभ

Advertisement

सरकार ने इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2030-31 तक के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तावित किया है, जिससे किसानों को पहले की तरह आर्थिक सहायता मिलती रहेगी

Last Updated- July 31, 2026 | 5:51 PM IST
indian farmer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

PM-KISAN Scheme: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को आगे के पांच वर्षों तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है। अब यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से लेकर 2030-31 तक लागू रहेगी। सरकार ने इस योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तावित किया है, जिससे किसानों को पहले की तरह आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।

इस फैसले के तहत किसान परिवारों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में समय पर आर्थिक मदद मिलती रहेगी। इस मदद से किसान अपनी खेती में जरूरी निवेश कर सकेंगे और अपनी आजीविका को और अधिक मजबूत बना पाएंगे।

कितनी मिलती है आर्थिक मदद

इस योजना के तहत जमीन वाले किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों, यानि हर चार महीने पर 2000 रुपये  सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तों के जरिए 4.47 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

खास बात यह है कि इस योजना में महिला किसानों को भी 1.06 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिली है, यानी योजना का लाभ पाने वाला हर चौथा लाभार्थी एक महिला किसान है।

Also read : PM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

कौन उठा सकता है PM-Kisan का फायदा?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना का फायदा भारत के वे किसान उठा सकते हैं जो इसकी नीचे दिए शर्तों को पूरा करते हैं।

1. कौन पात्र हैं? (Eligibility)

  • कृषि योग्य भूमि वाले किसान: जिन किसानों के नाम राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के भू-अभिलेखों (Land Records) में खेती योग्य जमीन दर्ज है।
  • छोटे, सीमांत और बड़े किसान: शुरुआती चरण में यह सिर्फ छोटे और सीमांत किसानों के लिए थी, लेकिन बाद में सरकार ने सभी भू-धारक किसान परिवारों को इसमें शामिल कर लिया।
  • परिवार की परिभाषा: योजना के तहत किसान परिवार का मतलब है, पति, पत्नी और उनके नाबालिग (18 वर्ष से कम आयु के) बच्चे (परिवार में केवल एक ही व्यक्ति को लाभ मिलता है)।

2. जरूरी डॉक्यूमेंट और शर्तें

इसका फायदा बनाने के लिए निम्नलिखित प्रक्रियाएं पूरी होनी जरूरी हैं:

  1. आपके नाम पर खेती योग्य भूमि का वैध रिकॉर्ड होना चाहिए।
  2. e-KYC प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
  3. बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और Direct Benefit Transfer (DBT) इनेबल होना चाहिए।
  4. भू-आलेख सत्यापन (Land Seeding) पूरा होना चाहिए।

3. आवेदन कैसे करें?

पात्र किसान PM-Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर ‘New Farmer Registration’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी CSC सेंटर / कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

किसानों के लिए बड़ी मददगार योजना

योजना से मिलने वाली आर्थिक मदद ने किसानों को सही समय पर बीज, खाद, सिंचाई, कृषि उपकरण और खेती से जुड़ी अन्य जरूरतें पूरी करने में सक्षम बनाया है। इससे किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ी है, महंगे ब्याज़ वाले कर्ज पर उनकी निर्भरता कम हुई है, और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

Advertisement
First Published - July 31, 2026 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement