facebookmetapixel
Advertisement
डॉलर के बिना बढ़ेगा कारोबार? पीयूष गोयल ने BRICS देशों के सामने रखा बड़ा सुझावगर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, अगस्त में करीब 13% का उछाल; नुवामा को इन 3 शेयरों पर भरोसाबाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहेंसोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूट

सावधान! साइबर ठग लोगों को RBI का अधिकारी बनकर भेज रहे हैं वॉइसमेल, सरकार ने किया सचेत

Advertisement

Scam Alert: सरकार की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा है कि ठग खुद को RBI का अधिकारी बताकर झूठी बातें बनाते हैं और फर्जी मुद्दे उठाकर लोगों को डराते हैं

Last Updated- November 21, 2025 | 3:38 PM IST
cyber fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट ने बताया है कि ठगी करने वाले लोगों को वॉइसमेल भेज रहे हैं, और खुद को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का अधिकारी बता रहे हैं। ये लोगों को डराते हैं कि आपका अकाउंट या कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। इसी को चलते सरकार ने चेतावनी जारी की है। सरकारी की फैक्ट चेक एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सावधान रहें! यह पूरी तरह से फ्रॉड है।”

ठगी कैसे चल रही है?

ठग खुद को RBI का अधिकारी बताते हैं और झूठी-मूठी कोई गंभीर समस्या गिना देते हैं, जैसे आपका अकाउंट मनी लॉन्ड्रिंग में फंसा है या कार्ड ब्लॉक हो गया है।

इन ठगों का एक ही उद्देश्य होता है कि आपको डराकर पासवर्ड, OTP, कार्ड नंबर या कोई भी निजी बैंकिंग जानकारी लेना। जो लोग फंस जाते हैं, उनके अकाउंट से सीधे पैसे गायब हो जाते हैं या सारी निजी जानकारी लीक हो जाती है।

Also Read: Digital Life Certificate: ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचें?

सरकार ने क्या सलाह दी है?

PIB फैक्ट चेक ने लोगों से कहा है कि कोई भी संदिग्ध मैसेज या कॉल जो केंद्र सरकार या RBI की तरफ से आया हुआ लगे, उसकी तुरंत जांच करें। खास सलाह ये है:

  • बिना मांगे आए कॉल या वॉइसमेल पर भूलकर भी तुरंत रिएक्ट न करें, खासकर जब बैंक अकाउंट में तुरंत कुछ करने को बोला जाए।
  • अपना बैंकिंग पासवर्ड, OTP, कार्ड नंबर, CVV या कोई भी निजी जानकारी कभी किसी को न बताएं, चाहे सामने वाला RBI का ही बड़ा अफसर ही क्यों न बता रहा हो।
  • अगर कुछ शक हो तो तुरंत ऑफिशियल चैनल पर रिपोर्ट करें। PIB फैक्ट चेक टीम से संपर्क कर सकते हैं। PIB फैक्ट चेक टीम का व्हाट्सऐप नंबर +91 87997 11259 और ईमेल factcheck@pib.gov.in है।

अपने अकाउंट को सुरक्षित रखें

ठगी करने के तरीके रोज बदल रहे हैं, इसलिए जागरूक रहना ही सबसे बड़ा हथियार है। RBI और सरकार बार-बार बता चुकी है कि रिज़र्व बैंक कभी फोन करके या वॉइसमेल भेजकर किसी का अकाउंट ब्लॉक करने या पैसे ट्रांसफर करने की धमकी नहीं देता। इसलिए, सतर्क रहिए, सही जानकारी रखिए और अपने पैसे-बैंक अकाउंट को इन ठगों से बचाइए।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement