facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

राजधानी की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार: दिल्ली मेट्रो के विस्तार पर मुहर, ₹12 हजार करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Advertisement

इस विस्तार से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में 16 किलोमीटर और जुड़ जाएंगे, जिस पर 12,015 करोड़ रुपये लागत आएगी

Last Updated- December 25, 2025 | 6:42 AM IST
Delhi Metro
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के विस्तार के चरण 5ए को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में 16 किलोमीटर और जुड़ जाएंगे, जिस पर 12,015 करोड़ रुपये लागत आएगी।

इसके लिए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियां धन मुहैया कराएंगी। पांचवें चरण की परियोजना में 3 गलियारे होंगे, जिसमें आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किलोमीटर), एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल 1 (2.263 किलोमीटर) और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज  (3.9 किलोमीटर) गलियारे शामिल हैं।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘इस चरण का काम पूरा होने के बाद पहले गलियारे से पश्चिम, उत्तर और पुरानी दिल्ली को सेंट्रल दिल्ली से जोड़ा जा सकेगा। वहीं अन्य दो गलियारे दक्षिण दिल्ली से घरेलू एयरपोर्ट टर्मिनल-1 को साकेत, छतरपुर आदि होते हुए जोड़ेंगे। इससे राजधानी में कनेक्टिविटी में तेजी आएगी।’

इस मेट्रो लाइन में 13 स्टेशन जुड़ेंगे, जिनमें 10 भूमिगत और 3 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो विस्तार परियोजना की अवधि तीन वर्ष है। परियोजना का काम पूरा होने के बाद, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का दायरा 400 किलोमीटर से अधिक लंबा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 25, 2025 | 6:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement