facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

आने वाला है भारत के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ काल’: मोदी

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 11:07 PM IST
The 'best times' for India is about to come: Modi
PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के लिए ‘सर्वोत्तम समय’ आने वाला है, इसलिए ऐसे समय में देश के विकास में योगदान देने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए।  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से यह आह्वान भी किया कि वे ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में परवर्तित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें, तभी देश को तेजी से आगे ले जाया जा सकता है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा अब केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन में रूपांतरित हो गया है।

प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। बकौल फडणवीस, मोदी ने कहा, ‘भारत का सर्वोत्तम काल आ रहा है और हम इसे सामने आते देख रहे हैं। ऐसे समय में हम लोग मेहनत में पीछे ना रहें। प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें। अपने जीवन का क्षण-क्षण और अपने शरीर का कण-कण हम भारत की विकास गाथा में लगाएं।’

फडणवीस के मुताबिक, मोदी ने कहा ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में परवर्तित करने से ही देश को आगे ले जाया जा सकता है। भारत की आजादी के 75 वर्ष से 100 वर्षों तक के सफर को प्रधानमंत्री अक्सर ‘अमृत काल’ कहते हैं। अपने संबोधन के दौरान मोदी ने भाजपा के विभिन्न मोर्चों को सीमाई क्षेत्रों में अपने कार्यक्रम करने, आकांक्षी जिलों के विकास में योगदान देने, काशी-तमिल संगमम की तर्ज पर अन्य भाषाओं से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने और पार्टी के प्राथमिक सदस्यों का जिलेवार सम्मेलन करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें: Davos 2023: पहले ही दिन महाराष्ट्र को मिले 45 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

फडणवीस ने कहा कि आज का प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रेरक, दिशा तय करने वाला और नई राह दिखने वाला था। उन्होंने कहा, ‘यह कोई राजनीतिक भाषण नहीं था। उनका भाषण एक स्टेट्समैन का भाषण था।’ भाषा

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement