facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला, 10 फीसदी रिजर्वेशन पर शिंदे सरकार ने लगाई मुहर

महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शुक्रवार, 16 फरवरी को मराठा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन पर अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी।

Last Updated- February 20, 2024 | 12:01 PM IST
Maratha reservation

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र ने बड़ा फैसला लिया है। शिंदे सरकार ने 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव मुहर लगा दी है। महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आंदोलन को लेकर शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिंदे सरकार राज्य में 10 फीसदी मराठा आरक्षण को मंजूरी दे दी है। अब शिंदे सरकार मराठा समाज को नौकरी और शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण देगी।

बता दें, साल 2018 में आई राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (SBCC) की एक रिपोर्ट के अनसुार महाराष्ट्र में करीब 37.28 फीसदी मराठा गरीबी रेखा (BPL) से नीचे हैं। इस समुदाय के 76.86 फीसदी परिवार कृषि और कृषि से जुड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं।

इस रिपोर्ट में किसानों की आत्महत्या को लेकर भी एक आंकड़ा दिया गया है, जिसके अनुसार साल 2013 से 2018 तक राज्य में करीब 2152 मराठा समुदाय के किसानों ने आत्महत्या की। और इन आत्महत्याओं का मुख्य कारण लोन की समस्या और फसल की बर्बादी थी।

ये पढ़ें – Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की चिंगारी से सहमा महाराष्ट्र, ओबीसी समाज ने भी दी चेतावनी

इसी को लेकर काफी समय से महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर चल आंदोलन चल रहा था। आंदोलनकारियों की मांगों को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मान लिया था। लेकिन इसके बाद सरकार ने जातिगत आरक्षण पर सरकारी संकल्प जारी किया था और इसे फरवरी महीने में होने वाले विधानसभा सत्र में कानून में बदल देने का आश्वासन दिया था।

30 फीसदी मराठी जनसंख्या

जनसंख्या का अनुपात देखें तो मराठा की राज्य में कुल जनसंख्या करीब 30 फीसदी है। और ये समुदाय सामाजिक और आर्थिक दोनों रूप से ये समुदाय काफी पिछड़ा हुआ है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शुक्रवार, 16 फरवरी को मराठा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन पर अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी। मराठा समुदाय के पिछड़ेपन की जांच के लिए राज्य भर में किये गये सर्वेक्षण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की उपस्थिति में सौंपी। रिकॉर्ड समय में साढ़े तीन से चार लाख अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सर्वेक्षण किया गया ।

ये पढ़ें- राजनीतिक दखलंदाजी से उलझा मराठा आरक्षण

मराठा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन की जांच के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माध्यम से सर्वेक्षण 23 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में शुरू हुआ जिसमें राज्य सरकार के 3.5 लाख से चार लाख कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह सर्वेक्षण 2.5 करोड़ परिवारों पर किया गया । सर्वेक्षण 2 फरवरी को पूरा हुआ।

 

First Published - February 20, 2024 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट