facebookmetapixel
Silver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आया

Mumbai Trans Harbor Link: जल्द खुलेगा देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल, 3 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में होगा पूरा, जानें पूरी डिटेल

Last Updated- May 19, 2023 | 3:30 PM IST
Mumbai Trans-Harbour Link Bridge

भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) 25 से 26 मई तक पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि, इसे आम लोगों के लिए तभी चालू किया जाएगा जब इसका डेक समुद्र के साथ लिंक कर दिया जाएगा।

पुल का काम पूरा हो जाने के बाद, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा, जो कि लगभग 70,000 वाहनों को सेवा प्रदान करेगा।

एमटीएचएल का लक्ष्य है मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर ट्रैफिक को कम करना और साथ ही आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।

बता दें कि इस पुल के शुरू हो जाने से सेंट्रल मुंबई में सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक का सफर 3 घंटे से घटकर 15-20 मिनट में पूरा हो जाएगा। देश के सबसे लंबे समुद्री पुल पर देश का पहला ओपन रोड टोलिंग (ओआरटी) सिस्टम होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा था कि इस प्रोजेक्ट से अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही डेक का लॉन्च पूरा हो जाएगा, उसके बाद एमएमआरडीए वॉटरप्रूफिंग, एस्फाल्टिंग और सी लिंक पर क्रैश बैरियर के निर्माण पर ध्यान देगा।

अथॉरिटी सीसीटीवी कैमरे, लैम्पपोस्ट और टोल इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने पर भी काम शुरू करेगी।

इस पुल का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर बना है, बाकि का 5.5 किमी जमीन पर है।

लगभग ₹18,000 करोड़ की लागत से बने, MTHL मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा।

First Published - May 19, 2023 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट