facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

मुंबई ट्रेन धमाका केस में सभी 12 दोषियों को बरी करने के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई ट्रेन धमाका केस में दोषियों को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस हादसे में 189 लोगों की जान गई थी।

Last Updated- July 22, 2025 | 11:07 PM IST
Supreme Court

महाराष्ट्र सरकार ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में सभी 12 दोषियों को बरी करने के बंबई उच्च न्यायालय के निर्णय के फैसले के खिलाफ मंगलवार को देश की सर्वोच्च अदालत का रुख किया। इस मामले में 189 लोगों की जानें गई थीं। सर्वोच्च न्यायालय गुरुवार को मामले की सुनवाई करेगा। उच्च न्यायालय के एक खंडपीठ ने सोमवार को सभी 12 आरोपियों की दोषसिद्धि को यह कहते हुए पलट दिया था कि उनके खिलाफ मामला साबित नहीं हो सका है। एक विशेष अदालत द्वारा पांच को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति श्याम चांडक के पीठ ने कहा, ‘अभियोजन पक्ष मामले को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा।’ अदालत ने कहा कि जांच और सुनवाई प्रक्रिया गंभीर अनियमितताओं से भरी हुई थी। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के लगभग सभी गवाहों के बयानों को अविश्वसनीय पाया। 

उच्च न्यायालय के पीठ ने कहा, ‘विस्फोट के लगभग 100 दिन बाद टैक्सी चालकों या ट्रेन में सवार लोगों के लिए आरोपियों को याद कर पाना संभव नहीं था।‘ मुंबई की एक विशेष अदालत द्वारा पांच दोषियों को मृत्युदंड और शेष सात को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के लगभग एक दशक बाद, दोषियों की सजा को पलट दी गई है।  मंगलवार को, महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सर्वोच्च न्यायालय से मामले की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करने का आग्रह किया।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement