facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

मारुति सुजूकी ने देशभर में 2,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित कर इलेक्ट्रिक वाहन नेटवर्क किया मजबूत

Advertisement

कंपनी के प्रबंध निदेशक मुख्य कार्य अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी है

Last Updated- December 02, 2025 | 11:30 PM IST
Delhi EV Policy 2.0
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी ने 1,100 से अधिक शहरों में 2,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग पॉइंट स्थापित किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक मुख्य कार्य अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चार्जिंग नेटवर्क स्थापित होने के साथ, कंपनी 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा की बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है। ताकेउची ने भाषण में कहा, ‘यकीन मानिए इसका इंतजार किया जा सकता है। कंपनी का उद्देश्य भारत में केवल प्रतिस्पर्धा करने के बजाय पूरे ईवी बाजार का विस्तार करना है।’

ताकेउची ने कहा, ‘हमने 1,100 से ज्यादा शहरों में फैले अपने बिक्री और सर्विस टचपॉइंट्स पर 2,000 से अधिक मारुति सुजूकी एक्सक्लूसिव चार्जिंग पॉइंट्स का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है।’ उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन वाले 100 शहरों के साथ-साथ प्रमुख अंतर-शहर स्थान भी शामिल हैं ताकि ग्राहकों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए चिंता नहीं करनी पड़े।

ताकेउची ने कहा कि कंपनी देश भर में सार्वजनिक चार्जिंग तक पहुंच बढ़ाने के लिए 13 अग्रणी चार्ज-पॉइंट ऑपरेटरों और एग्रीगेटर्स के साथ भी काम कर रही है।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement