facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

सूरत संयंत्र में सुची सेमीकॉन ने शुरू की QFN और पावर सेमीकंडक्टर चिप पैकेजिंग

Advertisement

सूरत की ओएसएटी कंपनी भारत से सेमीकंडक्टर चिपों की परीक्षण पैकेजिंग शुरू करने वाली पहली कंपनियों में से एक थी

Last Updated- December 02, 2025 | 11:19 PM IST
semiconductor Chip
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गुजरात की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली ऐंड टेस्टिंग (ओएसएटी) कंपनी सुची सेमीकॉन अपने सूरत संयंत्र में क्वाड फ्लैट नो-लेड (क्यूएफएन) और पावर सेमीकंडक्टर चिपों की पैकेजिंग शुरू करेगी और इसकी आपूर्ति जनवरी 2026 से शुरू होगी। कंपनी के सह-संस्थापक शीतल मेहता ने यह जानकारी दी है।

मेहता ने कहा, ‘जिस पहली प्रोडक्ट लाइन का हमने विनिर्माण शुरू किया था, वह एक एसओआईसी (स्मॉल आउटलाइन इंटीग्रेटेड सर्किट) उपकरण था, जो उपभोक्ता से लेकर ऑटोमोटिव इक्विपमेंट तक किसी भी चीज में काम आती है। अब हम क्यूएफएन और पावर सेमीकंडक्टर की दिशा में बढ़ रहे हैं, जिनका इस्तेमाल खास तौर पर ऑटोमोटिव और बिजनल क्षेत्र के लिए किया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि सूरत संयंत्र में इन नए उत्पादों का विनिर्माण करना हमेशा से ही कंपनी की योजना का हिस्सा रहा है और सुची सेमीकॉन मौजूदा क्षमता का इस्तेमाल करके उन ग्राहकों को समय पर ये चिपों की डिलिवरी करेगी, जिन्होंने इन्हें भारत में बनवाने में दिलचस्पी दिखाई है।

मेहता ने कहा कि फिलहाल सुची सेमीकॉन प्रतिदिन लगभग 1.3 लाख इकाइयों की पैकेजिंग करती है, जिनमें दुनिया भर के ग्राहकों को विश्वसनीयता जांच के लिए भेजे जाने वाले चिप भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रतिदिन 30 लाख चिप का लक्ष्य है। हमने मई में परीक्षण और विश्वसनीयता जांच के लिए एक बैच भेजा था और दूसरा बैच जुलाई में। विश्वसनीयता जांच के लिए चिपों का तीसरा बैच दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच भेजा जाएगा, जिसके बाद हम वाणिज्यिक उत्पादन की ओर बढ़ेंगे।’

सूरत की ओएसएटी कंपनी भारत से सेमीकंडक्टर चिपों की परीक्षण पैकेजिंग शुरू करने वाली पहली कंपनियों में से एक थी। मेहता ने कहा कि हालांकि कंपनी को अभी तक प्रोत्साहन के लिए सरकार की मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन उसे जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement