facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Update: हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक गिरा; निफ्टी 26,200 के पासStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

Maharashtra budget session: विधानमंडल अधिवेशन के पहले ही दिन विपक्षी दलों का सरकार पर हमला

Maharashtra budget session: मराठा और ओबीसी समुदायों को गुमराह करने का लगाया आरोप

Last Updated- February 26, 2024 | 8:17 PM IST
महाराष्ट्र में नाम बदलाव की आंधी, मुख्यमंत्री का नेम प्लेट भी बदला, Storm of name change in Maharashtra, Chief Minister's name plate also changed

Maharashtra budget session: महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। बजट सत्र की शुरुआत होते ही महाराष्ट्र विधानसभा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी और विधायक राजेंद्र पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। विपक्षी महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर मराठा और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

विधानमंडल का सप्ताह भर चलने वाला बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इस सत्र में लेखानुदान पेश किया जाएगा। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। जिसको देखते हुए विपक्ष सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका गंवाना नहीं चाह रही है। विपक्षी विरोध की आक्रमकता की झलक पहले ही दिन देखने को मिली। विपक्षी विधायक विधान भवन की सीढ़ियों पर एकत्र हुए और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार पर कोटा के मुद्दे पर मराठा और ओबीसी समुदायों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) शामिल हैं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा साझेदार हैं। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधानमंडल ने एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 फीसदी आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया था।

8 हजार 609 करोड़ की पूरक मांगें और तीन विधेयक पेश

बजट सत्र के पहले दिन उपमुख्यमंत्री और वित्त व योजना मंत्री अजीत पवार ने विधानसभा एवं विधान परिषद में कुल आठ हजार 609.17 करोड़ रुपये की पूरक मांगें पेश कीं। अब बजट सत्र के दौरान सदन में पूरक मांगों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जिसके बाद इसको मंजूर कराया जाएगा ।

इसके साथ ही सदन में तीन विधेयक भी पेश किये गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई नगर निगम संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र पुलिस संशोधन विधेयक 2024 और सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने महाराष्ट्र सहकारी सोसायटी संशोधन विधेयक 2024 पेश किया।

Also read: Mumbai Railway: अमृत भारत स्टेशन परियोजना में महाराष्ट्र पर 2,274 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 56 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

मनोहर जोशी और राजेंद्र पाटनी के निधन पर शोक

महाराष्ट्र विधानमंडल के पहले दिन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले सप्ताह निधन हो गया था। बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही विधानमंडल के दोनों सदनों ने भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले सप्ताह निधन हो गया था।

मनोहर जोशी अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री थे और उन्होंने 1995-1999 के दौरान इस पद को संभाला था। वह संसद के सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे जब वाजपेयी सरकार सत्ता में थी।

जोशी को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के एक अस्पताल में शुक्रवार को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। पूरक मांगों और शोक प्रस्ताव के सदन के पटल पर रखे जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

First Published - February 26, 2024 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट