facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेटBanking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंकStock Market Update: US-ईरान टकराव से बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचेAI की आंधी में भारत पीछे! ताइवान बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार, TSMC ने कर दिया कमालभारत के 500 अरब डॉलर इलेक्ट्रॉनिक्स सपने पर चीन के फैसलों का असर?CNG फिर महंगी हुई, ₹2 प्रति किलो बढ़ गए दाम; 15 दिनों में चौथी बार हुआ इजाफाईरानी नौकाओं और मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, तेल कीमतों में तेजीStocks To Watch Today: LG Electronics से लेकर Paytm तक कई बड़े अपडेट, इन शेयरों पर रहेगी आज नजरकच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दामMSMEs के लिए कारोबारी जरूरतों के मुताबिक बने कर्ज मॉडल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

ILO के सुरक्षा प्रस्ताव पर भारत की चिंता, बोला- हर जगह लागू करना संभव नहीं

Advertisement

आईएलओ ने हाल में कार्य स्थलों पर अनियंत्रित जैविक खतरे से श्रमिकों को बचाने के लिए एक संधि तैयार की है जिसमें सार्वभौम सुरक्षा का जिक्र है।

Last Updated- June 19, 2025 | 11:10 PM IST
India flags concerns on ILO's biological hazard pact for informal sector
Photo: Wikipedia

भारत ने श्रमिकों की ‘सार्वभौम सुरक्षा’ के प्रावधान पर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) को आगाह किया है। भारत ने कहा है कि यह प्रावधान चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आईएलओ ने हाल में कार्य स्थलों पर अनियंत्रित जैविक खतरे से श्रमिकों को बचाने के लिए एक संधि तैयार की है जिसमें सार्वभौम सुरक्षा का जिक्र है। भारत ने कहा कि अनौपचारिक क्षेत्रों एवं सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसएमई) में यह प्रावधान लागू करना खास तौर पर मुश्किल हो सकता है।

इसके अलावा भारत ने कार्यस्थल के अलावा दूसरी जगहों पर इसे लागू करने पर भी चिंता जताई है। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, ‘हम कामगारों की सुरक्षा की जरूरत से वाकिफ हैं। मगर यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि प्रस्तावित सुरक्षा ढांचे की परिभाषा इतनी व्यापक न हो कि उसका दायरा कार्यस्थल से भी बाहर निकल जाए। सार्वभौम सुरक्षा लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर अनौपचारिक क्षेत्र एवं एमएसएमई के मामले में इसे लागू करना मुश्किल हो सकता है।’

नैशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (एनएफआईटीयू) के महासचिव विराट जायसवाल का कहना है कि आईएलओ ने जो व्यापक परिभाषा तैयार की है सरकार उससे चिंतित है। जायसवाल ने कहा कि सरकार की चिंता का कारण यह है कि इस परिभाषा का दायरा इतना बड़ा है कि वास्तविक कार्य स्थल के अलावा इसे लागू करना मुश्किल होगा।

जायसवाल ने कहा, ‘भारत में बड़ा अनौपचारिक क्षेत्र है और एमएसएमई के पास वृहद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन के लिए संसाधनों की कमी है। इसे देखते हुए ही भारत ने चरणबद्ध एवं जोखिम आधारित दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है।’

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement