facebookmetapixel
52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुखNRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?भारत की वित्तीय ताकत बढ़ी! RBI के आंकड़ों ने दिखाई बड़ी तस्वीरभारत की ग्रोथ स्टोरी को रफ्तार दे रहे 40 वर्ष से कम उम्र के उद्यमी, 31 लाख करोड़ रुपये के उद्यमों की कमाननवंबर में क्यों सूख गया विदेश भेजा जाने वाला पैसा? RBI डेटा ने खोली परतप्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमी

भारत में दुनिया को संकट से उबारने की क्षमता: G20 शेरपा अमिताभ कांत

Last Updated- January 14, 2023 | 9:25 AM IST
Amitabh Kant

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है और जी20 की अध्यक्षता ऐसा करने का सही अवसर है।

उन्होंने ‘जी-20 में व्यापार की भूमिका विषय पर ‘पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया’ (पीएएफआई) के तीसरे वार्षिक व्याख्यान के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि हर संकट में एक बड़ा अवसर छिपा होता है और जी20 ने अतीत में विपरीत परिस्थितियों में परिणाम देने की अपनी क्षमता साबित की है।”

कांत ने आगे कहा कि भारत का जोर वैश्विक वित्तीय संकट, खाद्य और ऊर्जा संकट, भू-राजनीतिक तनाव और जलवायु मुद्दे के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्रगति को संबोधित करने की आवश्यकता पर जोर देने पर होगा।

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रह चुके कांत ने यह भी कहा कि ‘पर्यावरण के लिए जीवनशैली’ (लाइफ) की अवधारणा को हरित विकास और जलवायु वित्त के लिए नए सिरे से बढ़ावा दिया जाएगा। भारत ने एक दिसंबर, 2022 से एक साल के लिये जी-20 की अध्यक्षता संभाली।

First Published - January 14, 2023 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट