facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

मसाला बॉन्ड मामला: ED ने केरल CM विजयन और पूर्व मंत्री इसाक को भेजा ₹466 करोड़ का कारण बताओ नोटिस

Advertisement

अधिकारियों ने सोमवार को ताया कि यह नोटिस लगभग 10-12 दिन पहले विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत भेजा गया था।

Last Updated- December 01, 2025 | 11:53 AM IST
Masala Bond case
ED का आरोप है कि मसाला बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने में फेमा के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। (फाइल फोटो)

Masala Bond Case: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB) के मसाला बॉन्ड इश्यू से जुड़े फेमा उल्लंघन मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, पूर्व वित्त मंत्री टी.एम. थॉमस इसाक और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के.एम. अब्राहम को 466 करोड़ रुपये का कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया है।

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नोटिस लगभग 10-12 दिन पहले विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत भेजा गया था। फेमा नोटिस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना आवश्यक नहीं होता और इसे आमतौर पर जांच पूरी होने के बाद जारी किया जाता है। यह मामला KIIFB द्वारा मसाला बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने की प्रक्रिया और फेमा मानदंडों के अनुपालन से जुड़ा है।

ED का आरोप है कि मसाला बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने में फेमा के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। इसी कारण अब एजेंसी ने मुख्यमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री और मुख्य सचिव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।

KIIFB ने 2019 जारी किया था पहला मसाला बॉन्ड

KIIFB ने 2019 में अपनी 50,000 करोड़ रुपये की फंड जुटाने की योजना के तहत पहला मसाला बॉन्ड जारी किया था, जिसके जरिए 2,150 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। KIIFB राज्य सरकार की प्रमुख एजेंसी है और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण का काम करती है। मसाला बॉन्ड ऐसे बॉन्ड होते हैं जो भारत के बाहर जारी किए जाते हैं, लेकिन इन्हें लोकल करेंसी के बजाय भारतीय रुपये में जारी किया जाता है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement