Delhi weather today: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। दिल्ली में ह्यूमिडिटी का लेवल आज 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है।
आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही दिन के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।