facebookmetapixel
Cancer Vaccine: रूस ने पेश की EnteroMix कैंसर वैक्सीन, प्रारंभिक परीक्षण में 100% सफलताMutual Fund: पोर्टफोलियो बनाने में उलझन? Sharekhan ने पेश किया मॉडल; देखें आपके लिए कौन-सा सही?Gold, Silver price today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की; चेक करें आज का भावकानपुर को स्मार्ट सिटी बनाए सरकार, बंद फैक्ट्रियों का भी आवासीय प्रोजेक्ट में हो इस्तेमाल – उद्योग जगत की योगी सरकार से डिमांडCement company ने बदल दी रिकॉर्ड डेट, अब इस तारीख को खरीदें शेयर और पाएं कैश रिवॉर्डदिवाली से पहले दिल्ली–पटना रूट पर दौड़ेगी भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस; जानें टिकट की कीमतखुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा ये IPO, इस हफ्ते हो रहा ओपन; ऑनलाइन सर्विसेज में माहिर है कंपनीDII के मजबूत सहारे के बावजूद, FII के बिना भारतीय शेयर बाजार की मजबूती अधूरी क्यों है – जानिए पूरी कहानीBank Holidays: इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट₹145 से ₹19,900 तक के टारगेट! ब्रोकरेज ने बताए 3 स्टॉक्स, टेक्निकल पैटर्न कर रहे हैं तेजी का इशारा

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता संभालेंगी आज दिल्ली की कमान, PM मोदी समेत कई मेहमान होंगे शामिल; जानें पूरा शेड्यूल

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, जो सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद इस पद को संभालेंगी।

Last Updated- February 20, 2025 | 9:34 AM IST
Delhi CM Rekha Gupta
Rekha Gupta, Delhi’s new Chief Minister

Delhi CM Oath Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी कर ली है। रेखा गुप्ता आज (20 फरवरी) रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उन्होंने बुधवार शाम बीजेपी विधायकों की अहम बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना शपथ दिलाएंगे। इस समारोह को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रेखा गुप्ता ने एक्स पर किया पोस्ट

गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं दिल्ली को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मुझ पर विश्वास करने और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस भरोसे और समर्थन ने मुझे नयी ऊर्जा दी है, नयी प्रेरणा दी है।’’

प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा होंगे दिल्ली कैबिनेट का हिस्सा

दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा समेत कुल छह कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे, जिन्हें गुरुवार दोपहर पद की शपथ दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने नामित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सिफारिश पर भाजपा विधायकों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें: Explainer: सभी दावेदारों को पछाड़ Rekha Gupta ने कैसे जीती Delhi CM की रेस, समझें BJP HQ, RSS की रणनीति

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली शपथ समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को भारी भीड़ के अनुमान के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 20 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इनमें बहादुर शाह जफर मार्ग (ITO से दिल्ली गेट), जवाहरलाल नेहरू मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक) समेत अन्य सड़कें शामिल हैं। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने की अपील की है ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए 25,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।”

इसके अलावा, शहर में 2,500 से ज्यादा संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां पहले से ही सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें: Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें बीजेपी ने बनाया दिल्ली का मुख्यमंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का पूरा शेड्यूल

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा तैयार हो गई है। यह कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक – मेहमानों का आगमन होगा और वे अपने स्थान ग्रहण करेंगे।
  • दोपहर 12:10 बजे – मुख्यमंत्री पद के लिए नामित व्यक्ति और मंत्री पद के लिए नामित नेता समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) उनका स्वागत करेंगे।
  • दोपहर 12:15 बजे – उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना का आगमन होगा। मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव उनका स्वागत करेंगे।
  • दोपहर 12:20 बजे – केंद्रीय गृह मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:25 बजे – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल उनका स्वागत करेंगे।
  • दोपहर 12:28 बजे – प्रधानमंत्री के स्वागत के बाद गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मंच की ओर प्रस्थान करेंगे।
  • दोपहर 12:29 बजे – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे – पुलिस बैंड राष्ट्रगान प्रस्तुत करेगा।
  • दोपहर 12:31 बजे – उपराज्यपाल के सचिव उनसे शपथ ग्रहण समारोह शुरू करने की अनुमति लेंगे, जिसके बाद उपराज्यपाल अपनी सहमति प्रदान करेंगे।
  • दोपहर 12:32 बजे – उपराज्यपाल के सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव से गृह मंत्रालय की अधिसूचना पढ़ने का अनुरोध करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति की जानकारी होगी।
  • दोपहर 12:35 बजे – उपराज्यपाल मुख्यमंत्री पद के लिए नामित नेता को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
  • दोपहर 12:45 बजे – मुख्य सचिव उपराज्यपाल से मंत्री पद के लिए नामित नेताओं को शपथ दिलाने का अनुरोध करेंगे।
  • दोपहर 12:46 बजे – मुख्य सचिव, एक-एक करके सभी मंत्रियों के नामों की घोषणा करेंगे। इसके बाद उपराज्यपाल प्रत्येक मंत्री को पद की शपथ दिलाएंगे।
  • दोपहर 12:58 बजे – उपराज्यपाल के सचिव, उनसे समारोह समाप्त करने की अनुमति लेंगे।
  • दोपहर 12:59 बजे – पुलिस बैंड एक बार फिर राष्ट्रगान प्रस्तुत करेगा।
  • दोपहर 1 बजे – सभी गणमान्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।

*ध्यान दें: यह कार्यक्रम संभावित रूपरेखा के अनुसार तय किया गया है और इसमें बदलाव संभव है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना शामिल होंगे। इसके अलावा, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी आमंत्रित हैं, हालांकि कुछ मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में जारी बजट सत्र के कारण उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

भाजपा ने इस समारोह को समावेशी बनाने के उद्देश्य से ऑटो-रिक्शा चालकों, झुग्गीवासियों, किसानों और गिग वर्कर्स को भी आमंत्रित किया है। पार्टी का यह कदम समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़ने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

इसके अलावा, करीब 50 उद्योगपति और फिल्मी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है, हालांकि इनमें से किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रोटोकॉल के तहत, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

जानें दिल्ली की नई सीएम के बारे में-

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। उन्होंने दिल्ली में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अहम योगदान दिया है।

राजनीतिक सफर और शिक्षा

50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया और बाद में मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। वकालत के पेशे से जुड़ी रहीं रेखा ने 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह 1995-96 में डूसू की सचिव और 1996-97 में अध्यक्ष बनीं।

बीजेपी से जुड़ाव और संगठनात्मक भूमिका

रेखा गुप्ता 2002 में भाजपा में शामिल हुईं और युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। इसके अलावा, उन्होंने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी के रूप में काम किया। वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

गुप्ता 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं और 2012 में दोबारा इस पद पर जीत दर्ज की। बाद में, 2022-25 तक शालीमार बाग से पार्षद बनीं। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण समिति की प्रमुख के रूप में कई योजनाओं को लागू किया, जिसमें सुमेधा योजना प्रमुख रही, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता की।

दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय

हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित होने के बाद, रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उनकी अगुवाई में 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की और अरविंद केजरीवाल के 10 साल के शासन को समाप्त किया।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, जो सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद इस पद को संभालेंगी। साथ ही, वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की चौथी भाजपा मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण के बाद, वह भाजपा शासित किसी भी राज्य की इकलौती महिला मुख्यमंत्री होंगी।

First Published - February 20, 2025 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट