facebookmetapixel
चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगात

Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें बीजेपी ने बनाया दिल्ली का मुख्यमंत्री

सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला होंगी, जो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं। जानें रेखा गुप्ता के राजनैतिक एवं निजी जीवन की बातें...

Last Updated- February 20, 2025 | 7:43 AM IST
rekha gupta delhi cm
Photo: PTI

Rekha Gupta Delhi CM:  बुधवार, 19 फरवरी को ‘कौन होगा दिल्ली का सीएम’ के कयासों का दौर थम गया और बीजेपी आलाकमान ने विधायक रेखा गुप्ता को 20 फरवरी को दिल्ली में बनने वाली बीजेपी सरकार का मुखिया घोषित कर दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं रेखा गुप्ता? कॉलेज के दिनों से बीजेपी की कार्यकर्ता रहीं रेखा गुप्ता का बीजेपी में राजनीतिक सफर बहुत लंबा है। रेखा गुप्ता छात्र राजनीति से उठकर बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति तक आई हैं।

ABVP से शुरू किया राजनीतिक सफर, DUSU के जीते दो अहम चुनाव

रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक करियर 1992 में भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) से शुरू किया था। एक सक्रिय छात्र कार्यकर्ता के रूप में रेखा गुप्ता की काबिलियत को पहचाना गया और उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव लड़ने को कहा। रेखा गुप्ता ने डूसू चुनाव में जीत हासिल की और 1995-96 में डूसू की सचिव बनी। लेकिन वो यहीं नहीं रूकी और 1996-97 में डूसू इलेक्शन जीतकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष (DUSU President) बनी। दिल्ली विश्वविद्यालय में वो ग्रेजुएशन और एलएलबी की छात्र रहीं।

दिल्ली में नगर-निगम की राजनीति में थी सक्रिय, दो बार बनी पार्षद

रेखा गुप्ता ने मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स में अपना सफर उत्तरी पीतमपुरा से नगर-निगम चुनाव लड़कर शुरू किया और 2007 में नगर-निगम पार्षद बनी। 2012 के अगले नगर-निगम चुनाव में वो फिर चुनाव जीती और पार्षद बनी। 2022 में वो दिल्ली नगर निगम (MCD) के महापौर (Mayor) पद के लिए बीजेपी की उम्मीदवार थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने का लंबा है इतिहास

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा के 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और विधायक बनी। वो दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई हैं, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हराया है। इस चुनाव में रेखा गुप्ता को 68200 वोट मिले थे, वहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 38605 वोट हासिल हुए थे। जबकि कांग्रेस के प्रवीण जैन 4892 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। रेखा गुप्ता 2015 और 2020 में भी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली नहीं हरियाणा से है रिश्ता

रेखा गुप्ता का जन्म दिल्ली नहीं हरियाणा के जींद जिले में हुआ था। वो एक कारोबारी परिवार से आती है। उनके दादा आढ़तिया याने अनाज के थोक व्यापारी थे। लेकिन उनके पिता सरकारी बैंक में मैनेजर थे। पिता के दिल्ली ट्रॉन्सफर के चलते रेखा गुप्ता दो साल की उम्र में हरियाणा से दिल्ली आ गई, और फिर दिल्ली में ही स्कूल, कॉलेज की शिक्षा प्राप्त की। रेखा गुप्ता के पति स्पेयर पार्ट्स के व्यापारी है और उनके दो बच्चे हैं।

दिल्ली के नए CM की होगी पाजपोशी! जानें कब, कहां और कैसे होगा शपथ ग्रहण, पूरा शेड्यूल देखें

Explainer: कैसे तय हुआ दिल्ली का CM? जाने विस्तार से, क्या-क्या हुआ BJP HQ में अब-तक

Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा Dy CM

 

 

 

 

 

First Published - February 19, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट