facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

दिल्ली के नए CM की होगी पाजपोशी! जानें कब, कहां और कैसे होगा शपथ ग्रहण, पूरा शेड्यूल देखें

Advertisement

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी इसे और खास बनाएगी।

Last Updated- February 19, 2025 | 9:03 PM IST
BJP

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने जा रही है और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए रामलीला मैदान पूरी तरह से तैयार है। 20 फरवरी (गुरुवार) को होने वाले इस भव्य समारोह में देशभर के कई दिग्गज नेता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी इसे और खास बनाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत

सुबह 11 बजे से 12 बजे तक मेहमानों का आगमन होगा। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री इस दौरान अपनी सीट ग्रहण करेंगे। इसके बाद 12:10 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रहीं रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। उनका स्वागत दिल्ली के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा किया जाएगा।

उपराज्यपाल और वीआईपी मेहमानों का आगमन

इसके बाद 12:15 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। उन्हें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव रिसीव करेंगे। 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री

12:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में पहुंचेंगे। उनका स्वागत गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना करेंगे। इसके बाद 12:28 बजे गृह मंत्री और उपराज्यपाल प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर पहुंचेंगे।

शपथ ग्रहण की औपचारिकता

12:30 बजे राष्ट्रीय गान (पुलिस बैंड द्वारा) बजाया जाएगा, जिसके बाद एल-जी के सचिव उनसे शपथ ग्रहण समारोह शुरू करने की अनुमति लेंगे। इसके बाद गृह मंत्रालय की अधिसूचना पढ़ी जाएगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट की नियुक्ति की जानकारी दी जाएगी। इसके तुरंत बाद, मुख्य सचिव, उपराज्यपाल से मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाने का अनुरोध करेंगे।

रेखा गुप्ता लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

12:35 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद, आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मंत्रियों का शपथ ग्रहण

12:45 बजे मुख्य सचिव, उपराज्यपाल से नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाने का अनुरोध करेंगे। उपराज्यपाल एक-एक करके मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे, जिसके बाद वे आधिकारिक कागजात पर हस्ताक्षर करेंगे।

समारोह का समापन

12:58 बजे एल-जी के सचिव उनसे समारोह समाप्त करने की अनुमति मांगेंगे। 12:59 बजे राष्ट्रीय गान (पुलिस बैंड) फिर से बजाया जाएगा, जिसके बाद 1:00 बजे सभी गणमान्य व्यक्ति समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।

कौन-कौन रहेगा इस ऐतिहासिक पल का गवाह?

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस मौके पर पहुंचेंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस ऐतिहासिक समारोह में 1 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। खासतौर पर झुग्गी बस्तियों के निवासियों, कैब और ऑटो ड्राइवरों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, अनेक संत-महात्माओं और धार्मिक गुरुओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।

रामलीला मैदान में तीन विशाल मंच बनाए गए हैं, जहां गणमान्य अतिथि, धार्मिक नेता और अन्य विशेष मेहमानों को बैठने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि भारी भीड़ को मैनेज किया जा सके।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों को इस महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी बनने का अवसर दिया गया है।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement