facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

71st National Film Awards: शाहरुख खान को मिला करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड, ‘जवान’ के लिए बने बेस्ट एक्टर

71st National Film Awards: मोहनलाल को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Last Updated- September 23, 2025 | 6:48 PM IST
shah rukh khan

71st National Film Awards: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का सफर तय करने के बाद आखिरकार शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) का अवॉर्ड मिला। फिल्म ’12वीं फेल’ को बेस्ट फिल्म चुना गया है। इस तरह से, विक्रांत मैसी ने किंग खान के साथ बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड को शेयर किया। वहीं, मोहनलाल को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इवेंट में साथ बैठे शाहरुख और रानी मुखर्जी

’71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड-2023′ दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 सितंबर को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अवॉर्ड लेने वाले तमाम सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट की तस्वीरें सामने आने लगी है। अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए किंग खान ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। वह रानी मुखर्जी के साथ बैठे थे। रानी मुखर्जी ने भी अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। दोनों के चेहरे पर नेशनल अवॉर्ड की खुशी साफ झलक रही है।

Also Read: New UPI Rules: 3 नवंबर से UPI पेमेंट में आएगा बड़ा बदलाव, NPCI ने जारी किए नए नियम

किंग खान और रानी मुखर्जी ने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, वीर जारा, कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है।

मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

मलयालम एक्टर मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। 1978 से अब तक वह 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

करण जौहर को मिला लगातार तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार

करण जौहर ने मंगलवार को कहा कि 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय संपूर्ण मनोरंजक फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर वह दिल से बहुत आभारी हैं और इसे लेकर उनके दिल में बहुत उत्साह और जोश है।

राष्ट्रीय पुरस्कार के ‘रेड कार्पेट’ पर जौहर ने दूरदर्शन को बताया, ‘‘यह मेरा लगातार तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। 2021 में हमें यह ‘शेरशाह’ के लिए मिला था और 2022 में हमें ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स और इस साल का सबसे संपूर्ण और लोकप्रिय मनोरंजन (पुरस्कार) मिला है। इस समय मैं बहुत जोश में हूं। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।’’

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ से 2016 में आई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद जौहर ने निर्देशन में वापसी की है। यह जौहर का लगातार तीसरा और कुल चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published - September 23, 2025 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट