facebookmetapixel
Advertisement
चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?

बॉन्ड, प्रतिभूतियों वाली योजनाओं से एक लाख करोड़ रुपये की निकासी

Advertisement

डेट म्युचुअल फंडों से 1.01 लाख करोड़ रुपये की निकासी, कंपनियों की कर जरूरतों से बढ़ा दबाव

Last Updated- October 12, 2023 | 10:15 PM IST
Debt MF tax changes to hit fund houses

बॉन्ड, प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली डेट म्युचुअल फंड योजनाओं से पिछले महीने 1.01 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई है। म्युचुअल फंड निकाय एम्फी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह लगातार दूसरा महीना है इन योजनाओं से निकासी हुई है। मुख्य रूप से कंपनियों की अग्रिम कर जरूरतों और शेयर बाजारों में गिरावट आने से ऐसा हुआ है।

‘एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया’ (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में इस खंड से 25,873 करोड़ रुपये निकाले गए थे। इससे पहले जुलाई में इन योजनाओं में 61,440 करोड़ रुपये का निवेश आया था। भारी निकासी के चलते सितंबर के अंत में निश्चित आय फंड या डेट फंड की प्रबंधन-अधीन संपत्ति (एयूएम) घटकर 13.05 लाख करोड़ रुपये रह गई। अगस्त के अंत में यह 14 लाख करोड़ रुपये थी।

ऋण निवेश साधनों को लेकर निवेशकों ने कम दिलचस्पी दिखाई। समीक्षाधीन महीने में 16 बॉन्ड श्रेणियों में से 14 में शुद्ध निकासी हुई। लंबी अवधि और गिल्ट फंड खंड में निकासी नहीं देखी गई। ब्याज दर चक्र में बदलाव की उम्मीद में पिछले कुछ समय से इन दो श्रेणियों को निवेशकों का समर्थन मिल रहा है।

ऑनलाइन निवेश मंच फायर्स के उपाध्यक्ष (शोध) गोपाल कवलिरेड्डी ने कहा, ‘अग्रिम कर भुगतान, तिमाही के अंत में अन्य लेखांकन के साथ वित्तीय जरूरतें आने से सितंबर में ऋण खंड में निकासी हुई।’

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 10:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement