facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Delhi-NCR के मजदूरों के लिए पहली AQI-बेस बीमा पॉलिसी लॉन्च, प्रदूषण बढ़ते ही मिलेगा इतने हजार रुपये का मुआवजा

Advertisement

इस पॉलिसी का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में 6,200 प्रवासी निर्माण श्रमिकों को वायु प्रदूषण के कारण होने वाले वेतन नुकसान से बचाना है।

Last Updated- February 26, 2025 | 8:08 AM IST
India's first AQI-based insurance for Delhi's construction workers is here Delhi-NCR के मजदूरों के लिए पहली AQI-बेस बीमा पॉलिसी लॉन्च, प्रदूषण बढ़ते ही मिलेगा इतने हजार रुपये का मुआवजा

दिल्ली में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों के लिए गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस (डिजिट इंश्योरेंस) ने के.एम. दस्तूर रीइंश्योरेंस ब्रोकर्स (KMD) के साथ मिलकर भारत की पहली AQI-आधारित पैरामेट्रिक बीमा पॉलिसी लॉन्च की है। इस पॉलिसी का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में 6,200 प्रवासी निर्माण श्रमिकों (migrant construction workers) को वायु प्रदूषण (Air Pollution) के कारण होने वाले वेतन नुकसान (wage loss) से बचाना है। राजधानी में जब खतरनाक स्तर तक प्रदूषण बढ़ने के कारण निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाती है, तब यह बीमा पॉलिसी मजदूरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

रोजाना मजदूरी पर निर्भर मजदूरों को मिलेगा बीमा कवर

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण अक्सर खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। जब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक निश्चित सीमा से ऊपर चला जाता है, तो स्थानीय और सरकारी एजेंसियां निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा देती हैं। रोजाना मजदूरी पर निर्भर मजदूरों के लिए यह स्थिति उनकी आजीविका पर सीधा असर डालती है। इस बीमा पॉलिसी का मकसद ऐसे समय में मजदूरों को समय पर वित्तीय सहायता देना है, जिससे वे इस संकट से उबर सकें।

Also read: रेल परियोजनाओं पर ठेकेदारों को बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने 12% जीएसटी को सही ठहराया

AQI 400 पार होते ही मिलेगा मुआवजा, मजदूरों को ₹6,000 तक राहत

यह पॉलिसी AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पैरामीटर पर आधारित है। यदि दैनिक AQI स्तर 400 से अधिक दो बार पार कर जाता है, तो क्लेम का भुगतान ऑटोमेटिक रूप से ट्रिगर हो जाएगा। इस पॉलिसी के तहत, “स्ट्राइक” (प्रदूषण संकट) उस स्थिति को कहा जाएगा जब लगातार पांच दिनों में से कम से कम तीन दिन AQI 400 से ऊपर बना रहेगा। प्रत्येक स्ट्राइक के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर होना जरूरी है।

यदि क्लेम का मामला बनता है, तो प्रभावित श्रमिकों को अधिकतम ₹6,000 तक का भुगतान किया जाएगा, ताकि खतरनाक प्रदूषण स्तर के कारण हुए वेतन नुकसान की भरपाई की जा सके।

तेजी से मिलेगा क्लेम, बिना जांच के सीधे पेमेंट

पैरामेट्रिक बीमा में वास्तविक नुकसान का आकलन करने के बजाय क्लेम का पेमेंट एक पूर्व-निर्धारित घटना या पैरामीटर-जैसे AQI सीमा या विशेष मौसम की स्थिति-के आधार पर किया जाता है।

इस सिस्टम से क्लेम प्रोसेस तेज हो जाती है, क्योंकि जैसे ही निर्धारित मानदंड पूरे होते हैं, पेमेंट ऑटोमेटिक रूप से जारी हो जाता है। पारंपरिक बीमा में बीमाकर्ता नुकसान की सीमा का आकलन करता है, जबकि पैरामेट्रिक बीमा अधिक सरल, पारदर्शी और तेज सॉल्यूशन प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement