facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

डेटा सेंटर निवेश बढ़ाएगा SBI, FY26 के लिए लक्ष्य बढ़कर 4,000 करोड़

Advertisement

बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी अक्टूबर, 2025 तक बकाया निवेश 2,800 करोड़ रुपये था।

Last Updated- December 11, 2025 | 8:45 AM IST
State bank of India
File Image

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बढ़ती भूराजनीतिक व व्यापार अनिश्चितताओं के बीच डेटा सेंटरों के लिए मार्च 2026 (वित्त वर्ष 26) का निवेश लक्ष्य बढ़ाकर 4,000 करोड़ रुपये कर दिया है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी अक्टूबर, 2025 तक बकाया निवेश 2,800 करोड़ रुपये था। भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक एसबीआई है।

अधिकारी ने बताया, ‘एसबीआई इस विस्तार का समर्थन करने के लिए समर्पित टीमें, विशेष प्रशिक्षण, क्षेत्र-वार विशेष क्रेडिट रेटिंग मॉडल और विशेषज्ञ परामर्शों की नियुक्ति करने की योजना बना रहा है।’ यह उस समय आया है, जब वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को जमा वृद्धि में सुधार के लिए नए व्यावसायिक अवसरों को अपनाने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को नए व्यावसायिक अवसरों को अपनाने और अनुपालन बढ़ाने के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करने की सलाह दी है, इसमें बड़े एक्सपोजर फ्रेमवर्क का पालन भी शामिल है।’ इस सिलसिले में एसबीआई को मेल भेजा गया था लेकिन खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला। कोलियर्स के अनुसार भारत के डेटा सेंटर उद्योग ने 2020 से लगभग 15 अरब डॉलर का निवेश हुआ है।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement