facebookmetapixel
Advertisement
भारत में ई-कॉमर्स की वृद्धि का आधार भरोसा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाअच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस की कुंजी: जवाबदेही, पारदर्शिता और बोर्ड-प्रबंधन के बीच सही संतुलनआरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरू

Dividend Stocks: अगले हफ्ते ये दो कंपनियां अपने निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, रिकॉर्ड डेट पर रखें नजर!

Advertisement

अगले हफ्ते शेयर बाजार में इंडियन ऑयल और कैन फिन होम्स अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही है जिसके लिए कंपनी ने एक्स-डिविडेंड व रिकॉर्ड डेट तय कर दिए है

Last Updated- December 13, 2025 | 2:15 PM IST
dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेश करने वालों की नजर दो बड़ी कंपनियों पर टिकी रहने वाली है, क्योंकि ये कंपनियां अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं। डिविडेंड उन निवेशकों के लिए अहम होता है, जो शेयर बाजार में सिर्फ कीमत बढ़ने के साथ-साथ नियमित आय भी चाहते हैं। BSE पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और कैन फिन होम्स लिमिटेड ने अंतरिम डिविडेंड से जुड़ी अहम तारीखों का ऐलान किया है।

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिसे आम तौर पर IOC के नाम से जाना जाता है, 18 दिसंबर 2025 को अपना एक्स-डिविडेंड डेट तय कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यही तारीख कंपनी की रिकॉर्ड डेट भी है। इसका मतलब साफ है कि जिन निवेशकों के नाम 18 दिसंबर 2025 तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, वही इस अंतरिम डिविडेंड के हकदार होंगे। IOC देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनियों में से एक है और इसके शेयर बड़ी संख्या में खुदरा और लंबे समय के निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल हैं। ऐसे में डिविडेंड का यह ऐलान निवेशकों के लिए अतिरिक्त आय का मौका लेकर आया है।

वहीं दूसरी ओर, हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की जानी-मानी कंपनी कैन फिन होम्स लिमिटेड भी अगले हफ्ते अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी का एक्स-डिविडेंड डेट 19 दिसंबर 2025 तय किया गया है और यही इसकी रिकॉर्ड डेट भी होगी। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, हालांकि प्रति शेयर डिविडेंड कंपनी कितना डिविडेंड देगी, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। कैन फिन होम्स का शेयर उन निवेशकों में लोकप्रिय रहा है, जो बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में स्थिर कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं।

Also Read: फेड की दर कटौती से ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े लेकिन साप्ताहिक गिरावट बरकरार

डिविडेंड निवेशकों के लिए क्यों है अहम

डिविडेंड शेयर बाजार में निवेश का एक अहम पहलू माना जाता है। जिन कंपनियों का मुनाफा मजबूत होता है, वे अक्सर अपने शेयरधारकों को इसका कुछ हिस्सा डिविडेंड के रूप में देती हैं। इससे निवेशकों को नियमित नकद आय मिलती है, खासकर उन लोगों को जो लंबे समय के लिए शेयर होल्ड करते हैं। एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदने वाले निवेशक ही डिविडेंड पाने के हकदार होते हैं, इसलिए इन तारीखों का खास महत्व होता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, निवेशकों के लिए यह जरूरी है कि वे किसी भी फैसले से पहले एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट को ठीक से समझें। इंडियन ऑयल और कैन फिन होम्स दोनों के मामले में ये तारीखें साफ तौर पर घोषित कर दी गई हैं। ऐसे में जो निवेशक अगले हफ्ते डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी निवेश रणनीति बनानी होगी।

Advertisement
First Published - December 13, 2025 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement