facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Gold-Silver ETF में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, डॉलर मजबूत होने से निवेशकों में घबराहट

Advertisement

कोटक म्युचुअल फंड के फंड मैनेजर सतीश डोंडापति ने कहा, बिकवाली का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना था, जिसमें लगभग 0.30 फीसदी की वृद्धि हुई

Last Updated- January 30, 2026 | 10:45 PM IST
Gold-Silver ETF

भारत में गोल्ड और सिल्वर के एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) में शुक्रवार को सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट हुई। हाल के महीनों में काफी तेजी आने के बाद कीमती धातुओं की कीमतों में यह नरमी आई है। इस श्रेणी के सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ में एनएसई पर 10.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 2007 में लॉन्च हुई इस योजना में एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

अन्य लोकप्रिय गोल्ड ईटीएफ, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के ईटीएफ एनएसई पर क्रमशः 8.8 फीसदी और 9.5 फीसदी नीचे आ गए। देसी ईटीएफ में गिरावट दुनिया भर में शुक्रवार को कीमती धातुओं में हुई बिकवाली के बाद देखी गई। हाजिर सोने की कीमत कारोबार के दौरान 8 फीसदी तक घट गई और यह 5,000 डॉलर से नीचे आ गई थी। हालांकि बाद में सोने में नुकसान की कुछ भरपाई हुई।

चांदी से संबंधित ईटीएफ शेयरों में गिरावट और भी तेज थी। अधिकांश ईटीएफ सत्र के अंत तक 20 फीसदी से अधिक गिर गए। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमतें दिन के दौरान 17 फीसदी से अधिक गिरकर 95 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गईं।

Also Read: NSE IPO को सेबी की हरी झंडी, मिला NoC; अप्रैल-मई में DRHP दाखिल होने की उम्मीद

विशेषज्ञों के अनुसार, कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का एक कारण डॉलर का मजबूत होना है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पद के लिए नामित किए जाने से पहले हुआ है। इस घोषणा से अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता कुछ हद तक कम हुई है। उन्होंने कहा कि मुनाफावसूली के कारण भी गिरावट में तेजी आई।

कोटक म्युचुअल फंड के फंड मैनेजर सतीश डोंडापति ने कहा, बिकवाली का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना था, जिसमें लगभग 0.30 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। निवेशकों को भी लगा कि हालिया तेजी जरूरत से ज्यादा बढ़ गई है और टिकाऊ नहीं है। इस कारण ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की गई। इसके अलावा, शेयर बाजार में कमजोरी ने सोने और चांदी सहित अन्य परिसंपत्ति वर्गों में भी बिकवाली को बढ़ावा दिया।

Also Read:  2026 की खराब शुरुआत: जनवरी में शेयर बाजार 10 साल में सबसे कमजोर, सेंसेक्स-निफ्टी 3% से ज्यादा गिरे

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल के कमोडिटीज विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, हालांकि कीमती धातुओं में तेजी के पीछे के मूलभूत कारक बरकरार हैं। लेकिन निवेशकों को सोने और चांदी के ईटीएफ में निवेश करते समय सतर्क दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement