facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समारोह के पास गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौत

Advertisement

इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें दो पुलिस वाले भी शामिल हैं जो सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे

Last Updated- December 14, 2025 | 4:03 PM IST
shoot
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर रविवार शाम को एक यहूदी समारोह के पास गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बताया कि इसमें एक कथित हमलावर मौके पर ही मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में हिरासत में ले लिया गया है। मारे गए लोगों में नौ आम नागरिक थे।

इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो पुलिस वाले भी शामिल हैं जो सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि अब कोई सक्रिय हमलावर का खतरा नहीं है, लेकिन इलाके में एक संदिग्ध बम जैसी चीज मिलने की वजह से लोगों को बॉन्डी बीच से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कहां हुई ये घटना

गोलीबारी बॉन्डी बीच के उत्तरी छोर पर बॉन्डी पार्क प्लेग्राउंड के पास हुई। यहां शाम 5 बजे से ‘चानुका बाय द सी’ नाम का एक कार्यक्रम होने वाला था। रविवार को चानुका का पहला दिन था, जो यहूदियों का आठ दिन का प्रकाश का त्योहार है, जिसे हनुक्का भी कहते हैं।

पुलिस अभी हमले की वजह और मकसद की जांच कर रही है। उन्होंने ये साफ नहीं किया कि ये समारोह ही निशाना था या नहीं।

Also Read: Elon Musk का अगला बड़ा दांव! SpaceX की IPO प्लानिंग, शेयर बिक्री से ₹800 अरब डॉलर वैल्यूएशन का संकेत

बम का खतरा और पुलिस की कार्रवाई

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि मौके पर कई संदिग्ध चीजें मिली हैं, जिनकी स्पेशलिस्ट अधिकारी जांच कर रहे हैं। इलाके में बड़ा घेरा बना दिया गया है और बम निरोधक दस्ते उस संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय करने में जुटे हैं।

पुलिस ने बयान में कहा कि बड़ा क्राइम सीन बना दिया गया है और जांच चल रही है। सिडनी में कहीं और इससे जुड़ी कोई दूसरी घटना की खबर नहीं है। पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम साढ़े नौ बजे लोकल टाइम पर होने वाली है।

सरकार की प्रतिक्रिया

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की नेशनल सिक्योरिटी कमिटी कैनबरा में मीटिंग कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी शामिल हैं। मीटिंग के बाद अल्बानीज मीडिया को संबोधित करेंगे।

Advertisement
First Published - December 14, 2025 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement