facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Tata Capital Q3 Results: मुनाफा 16.9% उछलकर ₹1,256.87 करोड़ पर पहुंचा, NII में भी जबरदस्त ग्रोथ

Advertisement

कंपनी ने बताया कि नए लेबर कोड लागू करने से 44.04 करोड़ रुपये का असाधारण खर्चा आया है। अगर इस खर्चे को हटा दें तो प्रॉफिट और भी ज्यादा मजबूत दिखता

Last Updated- January 19, 2026 | 6:57 PM IST
Tata Capital
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा ग्रुप की प्रमुख फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। बीती तिमाही कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 16.9% बढ़कर 1,256.87 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,075.57 करोड़ रुपये था। तिमाही दर तिमाही देखें तो पिछले तिमाही के 1,097.32 करोड़ रुपये के मुकाबले प्रॉफिट में 14.5% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने बताया कि नए लेबर कोड लागू करने से 44.04 करोड़ रुपये का असाधारण खर्चा आया है। अगर इस खर्चे को हटा दें तो प्रॉफिट और भी ज्यादा मजबूत दिखता।

Also Read: PNB Q3FY26 Results: मुनाफा 11.6% बढ़कर ₹5,189 करोड़ के पार, ब्याज से होने वाली आय भी 3% बढ़ा

मोटर फाइनेंस को छोड़कर बाकी बिजनेस में तेज रफ्तार

कंपनी के MD और CEO राजीव सभरवाल ने कहा कि इस तिमाही में हर प्रोडक्ट में लगातार अच्छी ग्रोथ दिखी। मोटर फाइनेंस को अलग रखें तो एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 26% बढ़कर 2,34,114 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी तरह, नए लेबर कोड के असर को हटाकर देखें तो प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 39% उछलकर 1,285 करोड़ रुपये हो गया।

नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी मोटर फाइनेंस को छोड़कर 26% बढ़कर 2,936 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 2,323 करोड़ रुपये थी। क्रेडिट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। एनुअलाइज्ड क्रेडिट कॉस्ट Q2FY26 के 1.1% से घटकर 1% रह गया। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) 1.6% पर स्थिर रहा और नेट NPA भी 0.6% पर ही टिका हुआ है।

शेयर बाजार में सोमवार को टाटा कैपिटल के शेयर 359.85 रुपये पर बंद हुए। कंपनी लगातार बिजनेस बढ़ा रही है और एसेट क्वालिटी मजबूत रखते हुए ग्रोथ पर फोकस कर रही है।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement