facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Elon Musk का अगला बड़ा दांव! SpaceX की IPO प्लानिंग, शेयर बिक्री से ₹800 अरब डॉलर वैल्यूएशन का संकेत

Advertisement

मस्क की स्पेसएक्स 2026 में संभावित आईपीओ की तैयारी कर रही है, जहां बढ़ती स्टारलिंक सेवा और बड़े अंतरिक्ष मिशनों के दम पर कंपनी का मूल्यांकन 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

Last Updated- December 14, 2025 | 9:42 AM IST
FILE PHOTO: Illustration shows SpaceX logo and Elon Musk photo
Representative Image

ईलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) अगले साल शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने एक सेकेंडरी शेयर सेल शुरू की है, जिसके आधार पर स्पेसएक्स का अनुमानित मूल्य करीब 800 अरब डॉलर आंका जा रहा है। यह जानकारी कंपनी के सीएफओ ब्रेट जॉनसन ने शेयरहोल्डर्स को भेजे पत्र में दी है।

स्पेसएक्स के सार्वजनिक होने की योजना के पीछे सबसे बड़ी वजह उसकी स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का तेज़ी से बढ़ना है। कंपनी डायरेक्ट-टू-मोबाइल इंटरनेट सेवा पर काम कर रही है और साथ ही स्टारशिप रॉकेट प्रोग्राम में भी लगातार प्रगति कर रही है, जिसे चांद और मंगल मिशनों के लिए अहम माना जा रहा है।

12 दिसंबर को लिखे गए पत्र में जॉनसन ने बताया कि कंपनी ने एक व्यवस्था को मंज़ूरी दी है, जिसके तहत नए और मौजूदा निवेशक तथा खुद कंपनी मिलकर 2.56 अरब डॉलर तक के शेयर खरीदेंगे। इन शेयरों की कीमत 421 डॉलर प्रति शेयर तय की गई है।

जॉनसन के मुताबिक, “हम 2026 में संभावित आईपीओ के लिए कंपनी को तैयार कर रहे हैं। आईपीओ होगा या नहीं, कब होगा और किस मूल्य पर होगा-यह सब अभी तय नहीं है। लेकिन अगर कंपनी अच्छा प्रदर्शन करती है और बाजार का माहौल अनुकूल रहा, तो पब्लिक इश्यू से बड़ी मात्रा में पूंजी जुटाई जा सकती है।”

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल स्टारशिप की उड़ानों की संख्या बढ़ाने, अंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर लगाने, मूनबेस अल्फा बनाने और मंगल ग्रह पर मानवरहित व मानव मिशन भेजने जैसी योजनाओं पर करेगी।

स्पेसएक्स (SpaceX) ने इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए भेजे गए सवालों का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, ब्लूमबर्ग न्यूज और न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को कंपनी के संभावित शेयर सौदे को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की।

मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संकेत दिया था कि स्पेसएक्स को शेयर बाजार में लाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी जून तक आईपीओ ला सकती है, जिसके जरिए 25 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाने की योजना है।

निवेशकों ने स्पेसएक्स के संभावित आईपीओ की खबरों का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि इससे मस्क के मंगल ग्रह से जुड़े मिशनों को फंडिंग मिलेगी और कंपनी का मूल्यांकन 1 ट्रिलियन डॉलर से भी ऊपर पहुंच सकता है।

क्रंचबेस के आंकड़ों के मुताबिक, स्पेसएक्स इस समय दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान निजी स्टार्टअप है। इस सूची में पहले स्थान पर ChatGPT बनाने वाली कंपनी ओपनएआई है।

स्पेसएक्स का लिस्टिंग प्लान ऐसे समय सामने आ रहा है, जब तीन साल की सुस्ती के बाद 2025 में आईपीओ बाजार में फिर से रौनक लौटती दिख रही है।

-एजेंसी के इनपुट

Advertisement
First Published - December 14, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement