facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Govt Business Loan Scheme: सिर्फ आधार कार्ड दिखाइए, सरकार देगी 90 हजार तक का लोन; जानें स्कीम के बारे में

Advertisement

PM स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदार सिर्फ आधार कार्ड के जरिए बिना गारंटी 90 हजार रुपये तक का लोन लेकर अपना कारोबार शुरू या बढ़ा सकते हैं।

Last Updated- January 19, 2026 | 1:20 PM IST
Govt scheme
Representative Image

 PM SVANidhi Scheme: हर कोई जिंदगीभर नौकरी पर निर्भर नहीं रहना चाहता। आज के समय में बड़ी संख्या में लोग अपना खुद का काम शुरू करने का सपना देखते हैं। अक्सर बिजनेस आइडिया तो मजबूत होता है, लेकिन पैसों की कमी रास्ता रोक देती है। ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ( PM SVANidhi Scheme) एक बड़ी राहत बनकर आई है।

इस योजना के तहत पात्र लोग सिर्फ आधार कार्ड के जरिए 90,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस लोन के लिए न तो कोई गारंटी देनी होती है और न ही कोई संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है।

क्या है PM स्वनिधि योजना?

PM स्वनिधि योजना मुख्य रूप से शहरी इलाकों में काम करने वाले रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदारों के लिए शुरू की गई है। सरकार का मकसद छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करना है।

योजना की मुख्य खासियतें

  • बिना गारंटी माइक्रो लोन की सुविधा

  • समय पर भुगतान करने पर 7% तक ब्याज सब्सिडी

  • डिजिटल लेनदेन करने पर 100 रुपये प्रति माह तक कैशबैक

  • लोन समय से पहले चुकाने पर कोई पेनल्टी नहीं

  • पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?

इस योजना का फायदा वही लोग उठा सकते हैं जो:

  • शहर या कस्बे में स्ट्रीट वेंडर के रूप में काम करते हों

  • नगर निकाय (ULB) से जारी वेंडिंग सर्टिफिकेट या ID कार्ड रखते हों

  • अगर सर्वे में नाम नहीं है, तो सिफारिश पत्र (LoR) के जरिए भी पात्र बन सकते हैं

  • बिना सर्टिफिकेट वाले वेंडर्स को ULB वेरिफिकेशन के बाद योजना में शामिल किया जा सकता है

3 चरणों में मिलेगा 90 हजार रुपये का लोन

PM स्वनिधि योजना के तहत लोन तीन किस्तों में दिया जाता है:

  1. पहली किस्त: ₹10,000

  2. दूसरी किस्त: ₹30,000

  3. तीसरी किस्त: ₹50,000

पहली किस्त समय पर चुकाने के बाद ही अगली किस्त जारी की जाती है। इस तरह कुल मिलाकर 90,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है।

क्रेडिबिलिटी बनाना है जरूरी

इस योजना में आगे बढ़ने की कुंजी है आपकी भुगतान क्षमता और ईमानदारी। अगर आप तय समय पर EMI चुकाते हैं, तो अगली किस्त बिना किसी परेशानी के मिल जाती है। समय पर भुगतान करने वालों को ब्याज सब्सिडी और अन्य फायदे भी मिलते हैं।

लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

  • बैंक पासबुक

  • स्ट्रीट वेंडर सर्टिफिकेट / ID कार्ड

  • पहले लिए गए लोन के बंद होने का प्रमाण (यदि लागू हो)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए:

  1. आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएं

  2. Login सेक्शन में Applicant पर क्लिक करें

  3. मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें

  4. Vendor Category चुनें और Survey Reference Number भरें

  5. बैंक डिटेल्स भरकर फॉर्म सबमिट करें

इसके अलावा आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए भी कराया जा सकता है।

लोन मंजूर होने में कितना समय लगेगा?

पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए ऑटोमेटेड है। अगर सभी दस्तावेज सही हैं, तो 30 दिनों से कम समय में लोन अप्रूव हो सकता है। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति रियल-टाइम में देख सकता है।

ब्याज सब्सिडी कितनी मिलेगी?

सरकार 7% ब्याज सब्सिडी देती है, जो हर तीन महीने में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर लोन समय से पहले चुका दिया जाता है, तो पूरी सब्सिडी एक साथ मिल जाती है।

उदाहरण के तौर पर, 10,000 रुपये के लोन पर समय से सभी EMI चुकाने पर करीब 400 रुपये की सब्सिडी मिल सकती है।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement