facebookmetapixel
Advertisement
Ola Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?

Gold silver price today: सोने चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी 3 लाख रुपये पार

Advertisement

अमेरिका के नए टैरिफ की धमकी से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी, MCX पर सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

Last Updated- January 19, 2026 | 10:13 AM IST
Gold and Silver Price today

सोने चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। सुरक्षित निवेश मांग के बीच अमेरिका द्वारा नए टैरिफ की धमकी के कारण दोनों के वायदा भाव आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव पहली बार 3 लाख रुपये पार कर गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,44,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,98,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड हाई पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 804 रुपये की तेजी के साथ 1,43,321 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,42,517 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,909 रुपये की तेजी के साथ 1,44,426 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,45,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,420 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,45,500 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी पहली बार 3 लाख रुपये पार

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 5,338 रुपये की तेजी के साथ 2,93,100 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,87,762 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 10,880 रुपये की तेजी के साथ 2,98,642 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,01,315 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,93,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 3,01,315 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी ऑल टाइम हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,633.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,595.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 68.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,600.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,663.70 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 90.60 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 88.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.42 डॉलर की तेजी के साथ 92.96 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 94.36 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,43,321 1,42,517 1,44,426
चांदी 2,93,100 2,87,762 2,98,642
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,633.70 4,595.70 4,663.70
चांदी 90.60 88.53 88.95

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement