facebookmetapixel
Advertisement
Axis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लान

JIO का IPO आने के बाद महंगे होंगे रिचार्ज, जुलाई से टेलीकॉम यूजर्स पर बढ़ने वाला है बोझ

Advertisement

औसत टैरिफ दर (हेडलाइन टैरिफ) में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आसार हैं, लेकिन इसके समय में बदलाव हो सकता है

Last Updated- January 19, 2026 | 10:38 PM IST
Reliance Jio
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दूरसंचार सेवा प्रदाता टैरिफ में बढ़ोतरी का अगला दौर जुलाई के आसपास शुरू कर सकते हैं। पहले अनुमान जताया जा रहा था कि इस साल मार्च तक बढ़ोतरी हो जाएगी। हालांकि औसत टैरिफ दर (हेडलाइन टैरिफ) में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आसार हैं, लेकिन इसके समय में बदलाव हो सकता है। इसका कारण जून तक आरआईएल के जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की योजना और वोडाफोन आइडिया (वी) के रकम जुटाए जाने की संभावनाएं हैं।

आईआईएफएल कैपिटल के विश्लेषकों ने नोट में कहा, ‘पहले हमारी योजना 2026 की पहली तिमाही में टैरिफ बढ़ाने की थी। हमें पता चला है कि दो प्रमुख दूरसंचार कंपनियों को टैरिफ बढ़ाने की कोई जल्दी नहीं है। जेपीएल का आईपीओ साल 2026 पहली छमाही में आने की उम्मीद है। हमारे जानकारी के अनुसार इसके बाद टैरिफ में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि वी को तुरंत रकम जुटाने की जरूरत है। यह टैरिफ बढ़ोतरी से पहले हो सकती है। अब हम मान रहे हैं कि जुलाई 2026 के आसपास टैरिफ बढ़ोतरी होगी।’

उन्होंने बताया कि साल 2024 में वोडाफोन आइडिया का अनुवर्तीय सार्वजनिक निर्गम आया था। तीसरी पायदान वाली इस दूरसंचार कंपनी ने तब अप्रैल 2024 में 18,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। टैरिफ बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी।

इस सेक्टर के विश्लेषक अप्रैल-मई 2026 में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे खास राज्यों में होने वाले चुनावों की ओर भी इशारा करते हैं। आम तौर पर कंपनियां ऐसे वक्त टैरिफ बढ़ाने से बचती हैं, जिससे कि  ग्राहकों के कंपनी छोड़कर जाने की दर कम से कम रहे। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के विश्लेषकों ने कहा, ‘हम 26 जुलाई से लगभग 15 प्रतिशत (या मूल पैक पर 50 रुपये प्रति महीना) की टैरिफ बढ़ोतरी मान कर चल रहे हैं।’ ब्रोकरेज ने पहले उम्मीद जताई थी कि टैरिफ बढ़ोतरी दिसंबर 2025 तक होगी।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement