facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने 2028 तक प्रीमियम आय ₹4,000 करोड़ करने का लक्ष्य रखा

Advertisement

एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस बेल्जियम स्थित एजियास इंश्योरेंस इंटरनैशनल और फेडरल बैंक का संयुक्त उपक्रम है

Last Updated- December 11, 2025 | 10:36 PM IST
Jude Gomes, MD&CEO, Ageas Federal Life Insurance
एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी जूड गोम्स

एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस का लक्ष्य वर्ष 2028 तक प्रीमियम आय तीन गुना बढ़ाकर करीब 4,000 करोड़ रुपये करना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी जूड गोम्स ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बातचीत में बताया कि उसका लक्ष्य शीर्ष 10 जीवन बीमा कंपनियों में शामिल होना है। एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस बेल्जियम स्थित एजियास इंश्योरेंस इंटरनैशनल और फेडरल बैंक का संयुक्त उपक्रम है।

कंपनी के कारोबार में वृद्धि मुख्य तौर पर वितरण चैनल के विस्तार और देश में अपनी उपस्थिति मजबूत करने से होगी। गोम्स ने बताया कि बीमा कंपनी को समग्र लाइसेंस मिलने की स्थिति में अवसरों को खोजने और गिफ्ट सिटी में अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना है। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 में नए बिजनेस का प्रीमियम 1,338.28 करोड़ रुपये दर्ज किया था। अप्रैल-नवंबर, 2025 में नए बिजनेस का प्रीमियम 888 करोड़ रुपये था। इसमें 80-85 प्रतिशत बैंक के जरिए होने वाले इंश्योरेंस (बैंकाश्योरेंस) से आया था। कंपनी की मुख्य तौर पर फेडरल बैंक साझेदारी है।

कंपनी एजेंसी चैनल मजबूत करने की योजना बना रही है और अपने कुल प्रीमियम में मौजूदा 6-7 प्रतिशत प्रीमियम को बढ़ाकर 25-30 प्रतिशत करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी बैंक से होने वाले इंश्योरेंस के जरिए अपनी पहुंच का विस्तार जारी रखेगी।

कंपनी ने अपने बैंक से वाले इंश्योरेंस के पोर्टफोलियो में कई साझेदार – सीएसबी बैंक, जियो क्रेडिट, वाकरंगी, कैप्री ग्लोबल और मुथूट इंश्योरेंस को शामिल किया है। गोम्स ने बताया कि वृद्धि को बढ़ाने वाला मुख्य कारक बैंक के जरिए होने वाला इंश्योरेंस रहेगा। हम मल्टी चैनल रणनीति का विस्तार कर रहे हैं। इसके तहत मझोले और छोटे शहरों में एजेंसी के जरिए कारोबार का विस्तार किया जाएगा।

बैंकों के जरिए होने वाले इंश्योरेंस के साझेदारों का विस्तार होगा। ब्रोकर, फिनटेक और एफिनिटी प्लेटफार्म, डिजिटल डायरेक्ट टू कस्टमर चैनल, नवाचार उत्पाद पेश किए जाएंगे। इसके तहत प्रोटेक्शन, एनियूटी और यूनिट लिंक इंश्योरेंस के साथ क्रास बिक्री व नियमित पहलें उपलब्ध कराई जाएंगी।

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement