facebookmetapixel
Fractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोध

सस्ता टिकट या बड़ा धोखा? हर्ष गोयनका की कहानी ने खोल दी एयरलाइंस की पोल

हर्ष गोयनका ने एक मजेदार कहानी के जरिए भारत की लो-कॉस्ट एयरलाइंस के छिपे हुए चार्ज पर तीखा तंज कसा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Last Updated- December 14, 2025 | 4:34 PM IST
Harsh Goenka- हर्ष गोयनका
Representative Image

भारत की लो-कॉस्ट एयरलाइंस को लेकर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार लेकिन तीखा तंज किया है। उनका यह पोस्ट ट्विटर (X) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हर्ष गोयनका ने एक कहानी के जरिए बताया कि कैसे सस्ती दिखने वाली चीजें बाद में महंगी पड़ जाती हैं।

उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति दिल्ली के एक होटल बार में जाता है और गिनीज बीयर का एक पिंट मांगता है। बारमैन कहता है- “25 रुपये सर।” यह सुनकर व्यक्ति खुश हो जाता है। बारमैन आगे बताता है कि हर बुधवार शाम 6 से 8 बजे तक बीयर बिल्कुल फ्री है। लेकिन इसके बाद असली कहानी शुरू होती है।

बीयर का गिलास लेने के लिए 150 रुपये, कुर्सी पर बैठने के लिए 150 रुपये (पहले बुक करने पर 100 रुपये), सीट के साइज के लिए अलग से 250 रुपये, और अगर लैपटॉप रखना है तो 100 रुपये एक्स्ट्रा।

जब वह व्यक्ति गुस्से में आ जाता है, तो बारमैन उसे एक टोल-फ्री नंबर देता है, जो तब तक फ्री है जब तक कोई कॉल उठाए नहीं- जैसे ही कॉल उठी, 10 रुपये प्रति सेकंड चार्ज।

आखिर में वह व्यक्ति गुस्से में चिल्लाता हुआ बाहर निकल जाता है और कहता है, “मैं यहां फिर कभी नहीं आऊंगा।”

हर्ष गोयनका ने इस कहानी के अंत में लिखा कि यही बिल्कुल वैसा ही है जैसे भारत की लो-कॉस्ट एयरलाइंस काम करती हैं- टिकट सस्ता दिखता है, लेकिन सीट, सामान, खाना और बाकी सुविधाओं के नाम पर अलग-अलग चार्ज वसूले जाते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने फ्लाइट में यही अनुभव किया है।

यह पोस्ट एक बार फिर से सस्ती एयरलाइंस के छिपे हुए चार्ज पर सवाल खड़े करती है।

First Published - December 14, 2025 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट