facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

अब एक राज्य, एक ग्रामीण बैंक! सरकार का बड़ा फैसला लागू, 43 RRB घटकर 28 हुए

Advertisement

1 मई से नई व्यवस्था लागू, 11 राज्यों में 28 बैंकों का एकीकरण, अब 22,000 शाखाओं से 700 जिलों में सेवा, गांवों-कस्बों को मिलेगा सीधा फायदा

Last Updated- May 01, 2025 | 11:49 PM IST
One State, One RRB

केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक राज्य, एक आरआरबी की नीति को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया। अब 11 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को एकीकृत कर एकल इकाई बना दिया गया है। यह रणनीतिक कदम 1 मई, 2025 से प्रभावी हो गया है। इससे ग्रामीण बैंकों की कुल संख्या 43 से घटकर 28 रह गई है।

इसका मकसद परिचालन संबंधी कुशलता और वित्तीय सततता को बढ़ावा देना है। इस एकीकरण के बाद 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 22,000 से ज्यादा शाखाओं के साथ 700 जिलों में काम करेंगे, जिनमें करीब 92 प्रतिशत शाखाएं गांवों और कस्बाई इलाकों में होंगी। प्रत्येक एकीकृत ग्रामीण बैंक के पास अब 2,000 करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी है।

इससे ग्रामीण बैंकों को अपने पूंजी का आधार बढ़ाकर ऋण की वृद्धि को समर्थन देने में मदद मिलेगी और ग्रामीण बैंक राज्य की विशेष वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर सकेंगे। एकीकरण व्यापक पहल का एक हिस्सा है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2004-05 में की गई थी।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement